Khabrilal Live Desk: 15 सितंबर, पटना। Jewellers Safety in Bihar-बिहार में ज्वेलर्स एवं स्वर्ण व्यवसायियों के साथ लगातार हो रही लूट, हत्या और अन्य आपराधिक घटनाओं को लेकर व्यापारियों में बढ़ती चिंता के बीच सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। CAIT1/AIJGF बिहार की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में ज्वेलर्स व्यापारी सीधे बिहार के पुलिस महानिदेशक (DGP) और ADG लॉ एंड ऑर्डर के सामने अपनी समस्याएं और सुझाव रखेंगे।

यह विशेष संवाद कार्यक्रम 15 सितंबर, मंगलवार को शाम 4 बजे पटना के पटेल भवन, बेली रोड में आयोजित होगा। कार्यक्रम में DGP बिहार विनय कुमार, IPS और ADG लॉ एंड ऑर्डर के. एस. अनुपम, IPS ज्वेलर्स व्यापारियों से सीधे संवाद करेंगे। इस दौरान व्यापारियों की सुरक्षा, हाल के आपराधिक मामलों और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी पुलिस व्यवस्था पर चर्चा होगी।

Jewellers Safety in Bihar: हाल में अपराध के शिकार हुए व्यापारी होंगे शामिल

कार्यक्रम में विशेष रूप से पिछले 15 दिनों के दौरान लूट, चोरी, हत्या अथवा अन्य आपराधिक घटनाओं का शिकार हुए ज्वेलर्स व्यापारियों को शामिल किया गया है। इसके अलावा ऐसे व्यापारी भी कार्यक्रम में अपनी बात रख सकेंगे, जिनके साथ पूर्व में आपराधिक घटनाएं हो चुकी हैं।

Also Read: Bihar: प्रशिक्षण से सक्षम हो रहे जनप्रतिनिधि और पंचायत कर्मी, पंचायतों के सशक्तीकरण की नई कहानी

आयोजकों ने ऐसे व्यापारियों से अपने मामले से संबंधित FIR की प्रति साथ लाने की अपील की है, ताकि वे पुलिस अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्या और मामले की स्थिति को प्रभावी ढंग से रख सकें।

Jewellers Safety in Bihar: सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बनेगी रणनीति

CAIT/AIJGF बिहार के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा और प्रदेश उपाध्यक्ष बबल कश्यप ने कहा कि राज्य के ज्वेलर्स व्यापारियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। लगातार सामने आ रही आपराधिक घटनाओं को देखते हुए पुलिस प्रशासन और व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय बेहद जरूरी है।

उन्होंने कहा कि संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य केवल समस्याओं को सामने रखना नहीं, बल्कि ज्वेलर्स व्यापारियों की सुरक्षा के लिए ठोस और प्रभावी व्यवस्था तैयार करने पर चर्चा करना भी है। व्यापारियों की ओर से सुरक्षा से जुड़े सुझाव और जमीनी समस्याएं पुलिस अधिकारियों के सामने रखी जाएंगी।

आयोजकों को उम्मीद है कि इस संवाद के माध्यम से पुलिस प्रशासन और ज्वेलर्स कारोबारियों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित होगा तथा स्वर्ण व्यवसाय से जुड़े कारोबारियों की सुरक्षा को लेकर प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *