Khabrilal Live Desk: राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (NACO), भारत सरकार के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय रेड रन 4.0–2026 (National Red Run 4.0 Bihar) की मेजबानी बिहार कर रहा है। बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति के तत्वावधान में आगामी 03 नवंबर, 2026 को पटना के गांधी मैदान में प्रातः 05:00 बजे से 10 किलोमीटर की राष्ट्रीय रेड रन दौड़ आयोजित की जाएगी। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं आमजन को HIV के प्रति जागरूक करना, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा HIV से जुड़े सामाजिक भेदभाव को समाप्त करने का संदेश देना है।

राष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों से लगभग 250 युवा प्रतिभागियों, नोडल पदाधिकारियों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों के शामिल होने की संभावना है। इसके साथ ही, आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने और जागरूकता के संदेश को व्यापक स्तर पर पहुंचाने के लिए लगभग 1,000 प्रतिभागियों की सहभागिता से 2 किलोमीटर का वॉकथॉन भी आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रीय रेड रन एवं वॉकथॉन की शुरुआत गांधी मैदान, पटना से होगी। प्रतिभागी जे.पी. गंगा पथ पर गंगा नदी की ओर वाले लेन से गुजरते हुए पुनः गांधी मैदान पहुंचेंगे। दोनों आयोजनों का समापन गांधी मैदान स्थित मुख्य मंच के समीप होगा।

Also Read: खेल-खेल में बच्चों को पढ़ाने वाली सुपौल की शिक्षिका ऋचा कुमारी ने बनाई अलग पहचान

स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने आमजन एवं युवाओं से इस जागरूकता अभियान (National Red Run 4.0 Bihar-2026) में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि HIV के प्रति जागरूकता बढ़ाना, समय पर जांच एवं उपचार के लिए लोगों को प्रेरित करना तथा इससे प्रभावित व्यक्तियों के प्रति भेदभाव समाप्त करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे आयोजन युवाओं की सक्रिय भागीदारी के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे इस अभियान से जुड़कर स्वस्थ, जागरूक एवं भेदभाव-मुक्त समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *