Overview:

पश्चिम चंपारण के अरेराज स्थित सोमेश्वर नाथ महादेव मंदिर उत्तर बिहार का एक अति प्राचीन और प्रसिद्ध तीर्थस्थल है। इसे 'बिहार का काशी' भी कहा जाता है। यहां भगवान शिव का स्वयंभू पंचमुखी शिवलिंग स्थापित है, जिसके दर्शन के लिए दूर-दूर से भक्त आते हैं।

Khabrilal Live Desk: पटना,17 अगस्त। “सावन में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ के बीच सरकार की ओर से की गई व्यवस्था काफी सराहनीय है। श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तैयारियां पहले से ही शुरू कर दी गई थी। बेहतर व्यवस्था के कारण श्रद्धालु सुगमता और सुरक्षित तरीके से मंदिर पहुंचकर अपने आराध्य के दर्शन कर रहे हैं। सरकार की व्यवस्था से श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिल रही है और दर्शन-पूजन का अनुभव भी बेहतर हुआ है।” स्थानीय निवासी और पत्रकार अभिषेक गुप्ता बताते है।

पश्चिम चंपारण के अरेराज स्थित सोमेश्वर नाथ महादेव मंदिर उत्तर बिहार का एक अति प्राचीन और प्रसिद्ध तीर्थस्थल है। इसे ‘बिहार का काशी’ भी कहा जाता है। यहां भगवान शिव का स्वयंभू पंचमुखी शिवलिंग स्थापित है, जिसके दर्शन के लिए दूर-दूर से भक्त आते हैं। यहां बिहार ही नहीं उत्तर प्रदेश व नेपाल के श्रद्धालु भी पूजा-अर्चना के लिए आते हैं। शिव पुराण के अनुसार इस प्राचीन मंदिर की स्थापना राजा सोम द्वारा लगभग 2000 वर्ष पूर्व की गई थी, इसलिए इसे ‘सोमेश्वर नाथ’ कहा जाता है। मान्यता है कि जनकपुर से विवाह के बाद लौटते समय भगवान श्रीराम और माता सीता ने यहां रुक कर शिव जी की पूजा की थी।

Also Read: Vidyarthi Sahyog Portal : बिहार सरकार की इस पहल ने जीता छात्रों का दिल,लोग बोले-काबिल-ए-तारीफ

स्थानीय लोगों के मुताबिक, श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से व्यापक और कड़े प्रबंध किए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवाजाही और स्वास्थ्य सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए विशेष इंतजाम किए गए हैं। लंबी कतारों को व्यवस्थित करने के लिए बैरिकेडिंग और सहायता डेस्क बनाए गए हैं। वहीं, स्वास्थ्य शिविर और एंबुलेंस की व्यवस्था के साथ मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था से श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन में काफी सुविधा मिल रही है।

वाकई अरेराज स्थित सोमेश्वर नाथ महादेव मंदिर में जलाभिषेक एवं दर्शन के लिए बड़ी संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बिहार सरकार द्वारा व्यापक एवं सुव्यवस्थित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है।

‘बिहार के काशी’ को लेकर क्या बोले श्रद्धालु

“महिलाओं के लिए अलग व्यवस्था की गई है। यह काफी अच्छी बात है। हर तरह की सुविधा पहले से बेहतर है। आकर देखिए.. सरकार ने बेहतर व्यवस्था की है।”

“यहां सालों भर पूजा होता है। सावन में काफी भीड़ रहती है। पिछले कई वर्षों की तुलना में इस बार काफी अच्छी व्यवस्था है। रहने के लिए, खाने के लिए और गाड़ी पार्किंग के लिए…सब चीजों के लिए शानदार व्यवस्था है।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *