Khabrilal Live Desk: 9 सितंबर, पटना। Bihar Board Topper Award- कभी नहीं सोचा था कि टॉप करुंगा तो, मुख्यमंत्री मुझे सम्मानित करेंगे और मेरी सफलता पर मुझे इतनी खुशियां मिलेंगी। यह कहना है विज्ञान संकाय से राज्यभर में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र आदित्य अमन प्रकाश का, जिसे आज नेक संवाद में आयोजित कार्यक्रम में युवा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा सम्मानित किया गया। बता दें कि बिहार सरकार की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में कुल 168 मेधावी विद्यार्थियों और उनके परिवार के सदस्यों को सम्मान(Bihar Board Topper Award) दिया गया।

आगे बात करने पर छात्र अमन बताते हैं कि मुख्यमंत्री जी के हाथों सम्मान प्राप्त होना उनके लिए एक सुनहरे सपने की तरह है। बिहार के युवा मुख्यमंत्री ने हम छात्रों के लिए बहुत कुछ किया है ।सम्मानित होने के बाद हम छात्रों ने भी यह संकल्प लिया है कि हम सभी छात्र बिहार को विश्व पटल पर सम्मान दिलाकर राज्य व मुख्यमंत्री जी का नाम रोशन करेंगे।
Also Read: Bihar: प्रशिक्षण से सक्षम हो रहे जनप्रतिनिधि और पंचायत कर्मी, पंचायतों के सशक्तीकरण की नई कहानी
12वीं कक्षा के छात्र सत्यम कुमार ने मुख्यमंत्री द्वारा पुरस्कार प्राप्त कर कहा कि आज वे बेहद उत्सुक व गौरवान्वित महसूस कर रहें है। इस सम्मान से उन्हें अपने उज्जवल भविष्य के लिए प्रेरणा मिली है। मुख्यमंत्री ने जो छात्रों के लिए लाइव व स्मार्ट क्लासेज की शुरूआत की है, इससे हमें काफी फायदा हुआ है। साथ ही दसवीं व बारहवीं की परीक्षा की तैयारी करने में खास मदद मिली है।

मुख्यमंत्री जी ने हमें शिक्षा के क्षेत्र में और बेहतर करने के लिए प्रेरित किया है
सीतामढ़ी जिले में मेजरगंज प्रखंड निवासी साक्षी कुमारी ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित (Bihar Board Topper Award) होना मुझे ही नहीं बल्कि मेरे माता-पिता के लिए भी गर्व करने वाली बात है। इससे हम छात्राओं के हौसलों को नयी उड़ान मिली है। मुख्यमंत्री जी की नई शिक्षा नीति हमारी पढ़ाई की तैयारी को मजबूत व कारगर बनाने में मील का पत्थर साबित हो रही है। हमारी जैसी लड़कियों को अब न केवल उचित शिक्षा का माहौल मिला है बल्कि अब हम शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान रचने के लिए भी तैयार हैं और यह मुख्यमंत्री जी की सोच के कारण ही संभव हो सका है।

सभी मेधावी छात्रों को मिला Bihar Board Topper Award
आपको बता दें कि इंटरमीडिएट और मैट्रिक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग पुरस्कार (Bihar Board Topper Award) राशि दी गई। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 2 लाख रु.,द्वितीय को 1.5 लाख रु. और तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को 1 लाख रु.की पुरस्कार राशि दी गई। इसके अतिरिक्त इंटरमीडिएट परीक्षा में चतुर्थ और पंचम स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को 30-30 हजार रुपये दिए गए। वहीं, मैट्रिक परीक्षा में चतुर्थ से दशम स्थान तक आने वाले विद्यार्थियों को 20-20 हजार रुपये की पुरस्कार राशि मिली। साथ ही सभी पुरस्कृत विद्यार्थियों को लैपटॉप क्रय हेतु अतिरिक्त 51 हजार रूपये की राशि भी प्रदान की गयी।
बदल रहा है बिहार: मुख्यमंत्री
अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 168 मेधावी विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि आपकी उपलब्धि आपके परिश्रम, प्रतिमा और लगन का परिणाम है। आज का दिन आपके लिये भी और हमारे लिये भी खास है। टॉपरों को विशेष तौर पर बधाई देता हूँ लेकिन जो 168 छात्र यहां आये हैं वे सभी मेरे लिये टॉपर हैं, मैं सभी का स्वागत करता हूँ। उन्होंने कहा कि जब इस कार्यक्रम का मैं रिव्यू कर रहा था तो पता चला कि नवम्बर-दिसम्बर में टॉपर विद्यार्थियों को सम्मनित (Bihar Board Topper Award) किया जाता है। हमने अधिकारियों से कहा कि मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान परीक्षा परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद होना चाहिए। अब अगले साल से टॉपर्स सम्मान समारोह परीक्षा परिणाम घोषित होने के एक महीने में आयोजित किया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धि के लिए समय पर सम्मान और प्रोत्साहन मिल सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज सम्मानित किए गए विद्यार्थी बिहार के उज्ज्वल भविष्य की पहचान हैं और आने वाले समय में वे राज्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। आप सभी दूसरे छात्रों को भी मेधावी बनने के लिये प्रेरित करें। जीवन में जब बेहतर शिक्षा मिल जाती है तो पूरा जीवन प्रकाशमय हो जाता है। विद्यार्थियों को आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के लिए ‘सहयोग पोर्टल’ भी संचालित किया जा रहा है। इसमें विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान के साथ-साथ उनके सुझाव का भी प्रावधान किया गया है। हम चाहते हैं कि विकसित और समृद्ध बिहार बनाने के लिये भी आप अपना सुझाव दें। मैं आप सभी को सफल जीवन की शुभकामनायें देता हूँ, उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ। आप अपने जीवन में आगे बढ़ते रहें।
मुख्यमंत्री ने छात्रों(Bihar Board Topper Award) के साथ किया लंच
छात्रों को सम्मानित करने के पश्चात् मुख्यमंत्री की ओर से सभी उपस्थित छात्रों एवं उनके अभिभावकों को लोक सेवक आवास में प्रीति भोज कराया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने छात्र-छात्राओं के साथ भोजन किया और उनसे बातचीत कर उनके भविष्य की योजनाओं तथा अन्य गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित होने और साथ बैठकर बातचीत करने पर छात्र काफी खुश नजर आए।
