Overview:
(Vidyarthi Sahyog Portal)की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना के जेडी वूमेंस कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में पोर्टल का शुभारंभ किया। इसके जरिए छात्रों की शिकायतों और समस्याओं का 30 दिनों के भीतर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
Khabrilal Live Desk: पटना,17 अगस्त। Vidyarthi Sahyog Portal किसी भी राज्य के युवाओं के सपनों को पूरा करने में सरकार की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। जब कोई छात्र वर्षों तक मेहनत करता है, तो उसके साथ केवल उसका भविष्य ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार की उम्मीदें भी जुड़ी होती हैं। इसलिए शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की व्यवस्था को पारदर्शी, निष्पक्ष, विश्वसनीय और समयबद्ध बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है।
कई बार संवाद के अभाव में छात्रों और सरकार के बीच दूरी पैदा हो जाती है। ऐसे में संवाद के माध्यम से समस्याओं को समझना और उनका समाधान करना बेहद जरूरी है। छात्रों की भागीदारी के बिना यह संवाद अधूरा है।
इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए बिहार सरकार ने 17 अगस्त 2026 से ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’ (Vidyarthi Sahyog Portal)की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना के जेडी वूमेंस कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में पोर्टल का शुभारंभ किया। इसके जरिए छात्रों की शिकायतों और समस्याओं का 30 दिनों के भीतर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गांधी मैदान से मुख्यमंत्री ने इस पोर्टल को शुरू करने की घोषणा की थी।
इस पोर्टल पर राज्य का कोई भी छात्र या छात्रा अपनी समस्या दर्ज करा सकेगा। इसके लिए विद्यार्थियों को अपनी शिकायत ऑनलाइन रजिस्टर करनी होगी, जिसके बाद संबंधित विभाग या अधिकारी के स्तर पर उसके समाधान की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि,” विद्यार्थियों को अपने संस्थान, छात्रावास, कोचिंग संस्थान यानी पढ़ाई से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या होने पर पोर्टल के माध्यम से आवेदन करने की सुविधा मिलेगी। युवाओं की समस्याओं को लेकर सरकार गंभीर है और शिकायतों के समाधान की जिम्मेदारी तय की जाएगी। आने वाली पीढ़ी ही बिहार को आगे ले जाने का काम करेगी, इसलिए छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।”
इस डिजिटल पहल (Vidyarthi Sahyog Portal) के जरिए छात्र स्कूल, कॉलेज, छात्रावास और पढ़ाई से जुड़ी अपनी शिकायतें एवं समस्याएं सीधे सरकार तक पहुंचा सकेंगे। इससे छात्रों की समस्याओं के त्वरित समाधान के साथ शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और विश्वास भी मजबूत होगा।
Vidyarthi Sahyog Portal के लिए छात्र-छात्राओं ने कहा मुख्यमंत्री जी धन्यवाद
छात्र-छात्राओं के लिए यह पहल काफी महत्वपूर्ण है। इस तरह की सुविधा लाने के लिए मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद है।
-सुफिया (छात्रा, पटना)

हाल फिलहाल में जो छात्र को लेकर घटना देखने को मिली है। ऐसी स्थिति में सरकार का यह पहल काफी महत्वपूर्ण है। खासकर डिजिटल दौर के जमाने में और भी बेहतर रहेगा।
-मनीष कुमार, छात्र

छात्रों को अपनी मांग के लिए कहीं बाहर नहीं जाना पड़े। मोबाइल पर अपनी समस्या सरकार तक बता सकें। सरकार के इस कदम का स्वागत है। बहुत ही ही शानदार पहल है।
वैभव कुमार (छात्र, मुजफ्फरपुर)

