Khabrilal Live Desk : 11 सितंबर, पटना। Vidya Saathi App-हर राज्य सरकार का पहला दायित्व प्रदेश के लोगों तक शिक्षा, स्वास्थ्य समेत सभी मूलभूत सुविधाएं सुगमतापूर्वक पहुंचाना होता है। मुख्यमंत्री द्वारा लॉन्च किया गया बिहार विद्या साथी ऐप राज्य के मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए वरदान साबित हो रहा है। इस ऐप के माध्यम से छात्र अपने पाठ्यक्रम से जुड़े डाउट्स दूर करने, सवालों के जवाब पाने और कोर्स की पढ़ाई पूरी करने में आसानी महसूस कर रहे हैं।ऐप से तैयारी कर रहे विद्यार्थियों का कहना है कि मुख्यमंत्री ने उनके जैसे लाखों मेडिकल और इंजीनियरिंग अभ्यर्थियों के लिए निशुल्क सुविधा उपलब्ध कराकर उनकी कई मुश्किलों को दूर करने का काम किया है। कोटा और दिल्ली जैसे शहरों में मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी के लिए नामचीन कोचिंग संस्थानों में लाखों रुपये खर्च करने पड़ते थे। इसकी वजह से बिहार के कई प्रतिभाशाली छात्र आर्थिक अभाव के कारण बेहतर तैयारी नहीं कर पाते थे।

शिक्षा विभाग द्वारा लॉन्च किए गए बिहार विद्या साथी ऐप (Bihar Vidya Saathi App ) के जरिये अब नीट और जेईई की तैयारी कर रहे छात्रों को अनुभवी शिक्षकों के माध्यम से 24 घंटे निशुल्क शैक्षणिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। इससे अभिभावकों को अपने बच्चों के लिए उच्चस्तरीय शिक्षा उपलब्ध कराने में आने वाली आर्थिक कठिनाइयों को कम करने में मदद मिल रही है।

मुख्यमंत्री ने अभ्यर्थियों को दिया तैयारी का साथी(Vidya Saathi App )

11वीं कक्षा की विज्ञान संकाय की छात्रा कृति राज हंस ने कहा कि बिहार विद्या साथी ऐप नीट और इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बेहद मददगार साबित हो रहा है। उन्होंने बताया कि पहले सेल्फ स्टडी के दौरान अगर किसी विषय या सवाल को लेकर डाउट होता था, तो अगले दिन विद्यालय जाकर शिक्षकों से उसका समाधान लेना पड़ता था। लेकिन बिहार सरकार के विद्या साथी ऐप के आने से अब पाठ्यक्रम से जुड़े संदेहों का समाधान किसी भी समय किया जा सकता है। इस ऐप ने हमारी तैयारी और सेल्फ स्टडी को काफी आसान बना दिया है।

छात्रा कृति राज हंस

Vidya Saathi App : निशुल्क शिक्षा के साथ योग्य शिक्षक, अभिभावकों की कल्पना हुई साकार

12वीं कक्षा की छात्रा अंतरा ने कहा कि वह इंटर की पढ़ाई के साथ-साथ नीट की तैयारी कर रही है। बिहार के अभ्यर्थियों के लिए ऐप के माध्यम से निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है। अंतरा ने कहा कि विद्या साथी ऐप पर उपलब्ध अनुभवी शिक्षकों की मदद से उनकी तैयारी को नई ऊर्जा मिल रही है। बिहार में योग्य शिक्षकों के माध्यम से निशुल्क तैयारी कर अपने सपनों को हासिल करना उनके अभिभावकों की कल्पना को साकार करने जैसा है।

12वीं कक्षा की छात्रा अंतरा सिंह

Vidya Saathi App : मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं

11वीं कक्षा की छात्रा दिव्या कुमारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यकाल में मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे छात्रों को अब पढ़ाई के लिए दूसरे राज्यों में जाने की जरूरत नहीं होगी। विद्या साथी ऐप के माध्यम से जेईई, मेडिकल समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी निशुल्क उपलब्ध है। इससे राज्य के प्रतिभाशाली बच्चों को अपने राज्य में ही बेहतर तैयारी का अवसर मिलेगा। साथ ही, कोचिंग के लिए दूसरे राज्यों में जाने पर होने वाले अतिरिक्त आर्थिक बोझ से भी अभिभावकों को राहत मिलेगी।

Also Read: Medical Care at Your Doorstep: इलाज मिला, राहत मिली… जानिए ‘चिकित्सा आपके द्वार’ अभियान को लेकर क्या कह रहे बिहारवासी

700 मॉडल स्कूलों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्र उठा रहे ऐप का लाभ

बता दें कि बिहार विद्या साथी ऐप का लाभ राज्य के 700 मॉडल स्कूलों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक पढ़ने वाले छात्र उठा रहे हैं। मुख्यमंत्री द्वारा जन-जन तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने के उद्देश्य से इस ऐप की लॉन्चिंग 24 अगस्त को की गई है। बिहार विद्यालय शिक्षा समिति द्वारा संचालित इस ऐप के जरिये छात्रों को विभिन्न विषयों की निशुल्क शिक्षा और तैयारी संबंधी सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *