शिवहर से मोहम्मद हसनैन की रिपोर्ट, 21 मार्च 2025: आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय शिवहर में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह जी के अध्यक्षता में सत्र 2024- 2027 की जिला कमेटी की पहली बैठक भारतीय जनता पार्टी के प्रणेता श्रद्धेय श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एवं भारत माता के तैलिय चित्र पर सम्मिलित रूप से जिला अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ,मुख्य अतिथि पूर्व विधायक बिहार प्रदेश कार्य समिति के सदस्य भाजपा नेता ठाकुर रत्नाकर राणा जी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष रामकृपाल शर्मा ने पुष्प अर्पित किया।
पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता डॉक्टर राम बहादुर गुप्ता , रामाशंकर सिंह जी, रविशंकर सिंह , जिला महामंत्री धर्मेन्द्र पाण्डेय,विनय कुमार सिंह, राजेश कुमार राजू जी के द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर वंदे मातरम के उद्घोष के साथ प्रथम सत्र की कार्यवाही शुरू हुई ।
मंडल प्रभारी एवं सह प्रभारी की घोषणा
बैठक में सर्वप्रथम सभी मंडल के प्रभारी एवं सह प्रभारी की घोषणा की गई। जिला कार्यालय को 28 मार्च 2025 तक सभी मंडलों की कार्यकारिणी की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
शिवहर जिला के मंडल प्रभारीयों की सूची
शिवहर नगर मंडल:प्रभारी – जिला महामंत्री राजेश कुमार राजू, सह प्रभारी – जिला प्रवक्ता भारत भूषण दुबे
शिवहर ग्रामीण मंडल: प्रभारी – जिला महामंत्री विनय कुमार सिंह, सह प्रभारी – मनोज कुमार
पिपराही मंडल: प्रभारी – जिला उपाध्यक्ष डॉ. नूतन माला सिंह, सह प्रभारी – जिला उपाध्यक्ष राजीव कुमार पांडे
पूरनहींया मंडल: प्रभारी – जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता, सह प्रभारी – जिला मंत्री शिवलला सिंह
तरियानी उत्तरी मंडल: प्रभारी – जिला उपाध्यक्ष आदित्य कुमार सिंह, सह प्रभारी – जिला मंत्री अनिल कुमार
तरियानी दक्षिणी मंडल: प्रभारी – जिला उपाध्यक्ष विभास चंद्र झा, सह प्रभारी – पप्पू साह
नए जिला उपाध्यक्षों की घोषणा
बैठक में रिक्त दो जिला उपाध्यक्ष के पद पर आदित्य कुमार सिंह और राजीव पांडे को पार्टी के प्रति समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के आधार पर घोषित किया गया। वहीं, बैठक में जिला महामंत्री धर्मेंद्र कुमार पांडे ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को भारतीय जनता पार्टी के नियम और गाइडलाइन से अवगत कराया। वहीं, जिला महामंत्री विनय कुमार सिंह ने सभी को शुभकामनाएं दी और पार्टी के प्रति समर्पण और निष्ठा का महत्व समझाया।
पूर्व महामंत्री राधाकांत गुप्ता, पूर्व जिला उपाध्यक्ष रवि शंकर सिंह, और पूर्व जिला उपाध्यक्ष रामकृपाल शर्मा ने सभी नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों को भारतीय जनता पार्टी के भूतकाल, वर्तमान और भविष्यकाल के बारे में समझाया और पार्टी के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा से कार्य करने की सलाह दी। इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी के शिवहर जिला संगठन को मजबूती देने के लिए विभिन्न रणनीतियों पर चर्चा की गई और आगामी दिनों में संगठन के विस्तार और कार्यों को गति देने का संकल्प लिया गया।
बैठक में विभाष चंद्र झा, डॉ. नूतन माला सिंह, श्रीमती पार्वती देवी, जयप्रकाश गुप्ता, प्रदीप कुमार सोनू, आदित्य सिंह, राजीव पांडेय, मुकेश चौधरी, मुकेश राठौर, शिवलाला सिंह, विकास पासवान, मनोज कुमार, अनिल कुमार, बेबी देवी, रघुनंदन राम, जितेंद्र सिंह, बजरंगी सिंह सरिता देवी, अशोक यादव अलबेला, देशबंधु शर्मा, भारत भूषण दुबे, मीडिया प्रभारी संजय कुमार तिवारी, खुशनंदन कुशवाहा, कार्यालय मंत्री रत्नेश सोनी, मिथुन सहनी समेत सभी जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे।
