शिवहर से मोहम्मद हसनैन की रिपोर्ट: जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर गुरुवार को बिहार आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के तत्वाधान में विशाल धरना प्रदर्शन किया गया। आंगनबाड़ी सेविका सहायिका अपने-अपने केंद्र को बंद रखकर गुजरात हाई कोर्ट के निर्णय के आलोक में सेविका सहायिका को सरकारी कारण करने, सर्वोच्च न्यायालय के आदेश अनुसार ग्रेच्युटी लागू करने, एफ आर एस के तहत टी एच आर कराने का आदेश को निरस्त करने ,पोषण ट्रैकर पर काम करने के लिए 5G नई मोबाइल सेट देने एवं रिचार्ज हेतु 5000 सालाना देने,पोषाहार राशि में वृद्धि करने एवं पोषाहार सामग्री बाजार रेट से देने यदि की मांग शामिल है।

इसको लेकर आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका द्वारा सभी प्रखंड मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन की जा रही है। पिपराही में प्रखंड,तरियानी प्रखण्ड, डुमरी कटसरी प्रखण्ड समेत सभी अध्यक्ष द्वारा अपने अपने प्रखण्ड मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया गया। मौके पर सैकड़ो आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका शामिल थे।

