बिहार दिवस 2025 के सफल आयोजन हेतु जिला प्रशासन, शिवहर की तैयारियां जोरों पर

शिवहर से मोहम्मद हसनैन की रिपोर्ट: जिला प्रशासन द्वारा बिहार दिवस 2025 के सफल आयोजन के लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बिहार दिवस 2025 का आयोजन 22 मार्च 2025 को मुख्य रूप से समाहरणालय मैदान, शिवहर में किया जाएगा, जिसक थीम “उन्नत बिहार-विकसित बिहार” निर्धारित किया गया है।

22 मार्च 2025 को सुबह 06:00 बजे समाहरणालय परिसर से रजिस्ट्री चौक तक प्रभात फेरी का आयोजन किया जाएगा।इसमें जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, स्कूली छात्र-छात्राएं, एवं जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। समाहरणालय मैदान में मुख्य कार्यक्रम शुरू होगा।उद्घाटन माननीय प्रभारी मंत्री, शिवहर द्वारा किया जाएगा।कार्यक्रम की शुरुआत “बिहार गौरव गान” से होगी, जिसमें केंद्रीय विद्यालय और जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे।

विभिन्न विभागों जैसे ICDS, कृषि, जीविका, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि द्वारा 20 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे।जीविका दीदियों द्वारा हस्तशिल्प, मसाला, पापड़ आदि की स्टॉल-सह-बिक्री केंद्र की व्यवस्था। वहीं, स्वास्थ्य विभाग द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।

शाम 05:30 बजे से समाहरणालय मैदान में स्कूली बच्चों और प्रतिष्ठित कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जाएगी।एकल गायन, समूह नृत्य, नाटक आदि शामिल होंगे। दीपक ठाकुर एंड ग्रुप द्वारा विशेष प्रस्तुति दी जाएगी।

प्रभारी मंत्री ,शिवहर करेंगे मुख्य कार्यक्रम का उद्घाटन

आपको बता दें कि बिहार दिवस 2025 के अवसर पर शिवहर जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर जिले में सुबह से शाम तक विविध आयोजनों के माध्यम से उत्साह और जागरूकता का माहौल तैयार किया जाएगा। जिला प्रशासन ने सभी जिला वासियों से इन कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।

कार्यक्रम का विवरण निम्नवत है:

1.प्रभात फेरी
समय:सुबह6 बजे से
समाहरणालय से रजिस्ट्री चौक तक
जनप्रतिनिधि, जिले की समस्त जनता, सभी पदाधिकारी एवं कर्मी, स्कूली बच्चे आदि इस कार्यक्रम में भाग लेंगे।

  1. मुख्य कार्यक्रम:
    स्थान: समाहरणालय मैदान , शिवहर
    समय: सुबह 11:00 बजे माननीय प्रभारी मंत्री, शिवहर, श्री जमा खान द्वारा मुख्य कार्यक्रम का उद्घाटन किया जाएगा
    मुख्य आकर्षण: विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनी स्टॉल
    निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर
    निःशुल्क चश्मा एवं दवा वितरण
    निःशुल्क 2000 पौधों का वितरण
    वृक्षारोपण कार्यक्रम
    आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा मॉक ड्रिल एवं अन्य आकर्षक आयोजन
  2. सांस्कृतिक कार्यक्रम:
    समय: शाम 6:00 बजे
    स्थान: समाहरणालय मैदान, शिवहर
    प्रस्तुति:दीपक ठाकुर एवं ग्रुप
    शिवम् चंद्रवंशी एवं ग्रुप
    शेखर अरोड़ा एवं मनीषा बेदी

जिला प्रशासन, शिवहर ने सभी नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होकर बिहार दिवस 2025 को यादगार बनाएं। यह आयोजन न केवल जिले की संस्कृति और विकास को प्रदर्शित करेगा, बल्कि सामुदायिक भागीदारी को भी बढ़ावा देगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *