शिवहर से मोहम्मद हसनैन की रिपोर्ट: सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण इकाई के आदेशानुसार कुशहर पंचायत भवन में मुखिया सुश्री अनुष्का के अध्यक्षता में पंचायत भवन की प्रांगण में विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान से संबंधित कार्यशाला का आयोजन किया गया ।
जिसमें संस्थान के प्रभारी प्रबंधक सह ब्रांड एंबेसडर बाल विवाह एवं दहेज उन्मूलन मीना कुमारी द्वारा बताया गया कि संस्थान में 0 से 6 साल के लावारिस ,परित्यक्त व अनाथ बच्चों को आश्रय दिया जाता है , किसी भी व्यक्ति को ऐसा सूचना मिले तो वह तुरंत टोल फ्री नंबर 112 , टेलीफोन नंबर 0622 2257119 पर तुरंत सूचित करें साथ ही बाल विवाह एवं दहेज उन्मूलन से संबंधित जानकारी दी ।
संस्थान के एनएम रागिनी कुमारी द्वारा भी लोगों के बीच पंपलेट बांटकर जागरूक किया गया।इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद सुनील कुमार सिंह,पंचायत सचिव मनोज कुमार , मुकेश पासवान आम जन उपस्थित थे।
