देश भर में गणेश चतुर्थी का जश्न बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। बॉलीवुड के सितारे भी इस त्योहार को हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। जश्न के बीच सलमान खान शनिवार को अपनी बहन अर्पिता के साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के घर पहुंचे और गणेश चतुर्थी के समारोह का हिस्सा लेते हुए दिखाई दिए।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर गणेश चतुर्थी समारोह की कई तस्वीरें साझा किया है। जिसमें सलमान खान और उनकी बहन अर्पिता बप्पा की आरती करते नजर आ रहे हैं। एक अन्य तस्वीर में सीएम एकनाथ शिंदे सिकंदर अभिनेता को गुलदस्ता, रंगीन दुपट्टा, श्रीफल और भगवान गणेश की एक प्यारी सी मूर्ति भेंट करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

बता दें कि एक्टर इन दिनों सिकंदर फिल्म को लेकर बिजी चल रहे हैं। हाल में ही उन्हें शूटिंग के दौरान पसलियों में चोट लग गई थी इसलिए शूटिंग को रोका गया है। सलमान खान ने साउथ डायरेक्टर के साथ-साथ ‘सिंकदर’ के लिए साउथ की टॉप एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना को चुना है। साउथ में रश्मिका की जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। इससे पहले रश्मिका को रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ में देखा गया था।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *