Bihar Puja Special Train: दिवाली और छठ पूजा खत्म हो चुका है। फेस्टिव सीजन के खत्म होने के साथ ही घर से लौटने वालों की भीड़ ट्रेनों में बढ़ने लगी है। छुट्टियों के बाद अब काम पर लौटने के लिए बिहार से चलने वाली ट्रेनों में टिकटों की मारामारी हो रही है। इसको देखते हुए भारतीय रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। रेलवे आज 11 नवंबर (सोमवार) से पटना, दानापुर, सहरसा समेत कई जगहों से दूसरे शहरों के लिए 27 स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रही हैं। ईस्ट सेंट्रल रेलवे (East Central Railway) ने रविवार (10 नवंबर) को इन ट्रेनों के बारे में जानकारी दी गई है।
रेलवे की ओर से कहा गया है कि सबसे अधिक दानापुर से 10 ट्रेनें चलेंगी। वहीं पटना से छह, बरौनी से तीन, मुजफ्फरपुर से दो, और दरभंगा से दो ट्रेन चलेगी। गया, सीतामढ़ी, राजगीर और सहरसा से एक-एक स्पेशल ट्रेन आज से चलाई जाएगी।
यह भी पढ़ें: Time of Day (ToD) : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर !
Bihar Puja Special Train: देखें 11 नवंबर (सोमवार) से चलने वाली स्पेशल ट्रेनों की पूरी लिस्ट
- ट्रेन नंबर 09804: यह स्पेशल ट्रेन दानापुर से 21 बजकर 30 मिनट पर कोटा के लिए खुलेगी।
- ट्रेन नंबर 07648: यह स्पेशल ट्रेन दानापुर से 8:00 बजे सिकंदराबाद के लिए खुलेगी।
- ट्रेन नंबर 03251: यह स्पेशल ट्रेन दानापुर से 15 बजे एस एम भी बेंगलुरु के लिए खुलेगी।
- ट्रेन नंबर 09458: यह स्पेशल ट्रेन दानापुर से 18 बजकर 10 मिनट पर अहमदाबाद के लिए खुलेगी।
- ट्रेन नंबर 09064: यह स्पेशल ट्रेन दानापुर से 11 बजे भेस्तान के लिए खुलेगी।
- ट्रेन नंबर 07420: यह स्पेशल ट्रेन दानापुर से 23 बजकर 45 मिनट पर सिकंदराबाद के लिए खुलेगी।
- ट्रेन नंबर 01144: यह स्पेशल ट्रेन दानापुर से 21 बजकर 30 मिनट पर लोकमान्य तिलक के लिए खुलेगी।
- ट्रेन नंबर 01482: यह स्पेशल ट्रेन दानापुर से 06 बजकर 30 मिनट पर पुणे के लिए खुलेगी।
- ट्रेन नंबर 01154: यह स्पेशल ट्रेन दानापुर से 10 बजे मनमाड के लिए खुलेगी।
- ट्रेन नंबर 01206: यह स्पेशल ट्रेन दानापुर से 05 बजकर 30 मिनट पर पुणे के लिए खुलेगी।

Bihar Puja Special Train: पटना से चलने वाली ट्रेन
- ट्रेन नंबर 03215: यह स्पेशल ट्रेन पटना से 12 बजकर 10 मिनट पर थावे के लिए खुलेगी।
- ट्रेन नंबर 02393: यह स्पेशल ट्रेन पटना से 20 बजकर 10 मिनट पर नई दिल्ली के लिए खुलेगी।
- ट्रेन नंबर 03253: यह स्पेशल ट्रेन पटना से 15 बजे सिकंदराबाद के लिए खुलेगी।
- ट्रेन नंबर 06086: यह स्पेशल ट्रेन पटना से 23 बजकर 45 मिनट पर एरणाकुलम के लिए खुलेगी।
- ट्रेन नंबर 03124: यह स्पेशल ट्रेन पटना से 12 बजकर 15 मिनट पर कोलकाता के लिए खुलेगी।
- ट्रेन नंबर 02251: यह स्पेशल ट्रेन पटना से 07 बजकर 30 मिनट पर नई दिल्ली के लिए खुलेगी।
Bihar Puja Special Train: बरौनी और मुजफ्फरपु से चलने वाली ट्रेन
- ट्रेन नंबर 02563: यह स्पेशल ट्रेन बरौनी जंक्शन से 07 बजकर 40 मिनट पर नई दिल्ली के लिए खुलेगी।
- ट्रेन नंबर 04138: यह स्पेशल ट्रेन बरौनी जंक्शन से 09 बजकर 30 मिनट पर ग्वालियर के लिए खुलेगी।
- ट्रेन नंबर 04061: यह स्पेशल ट्रेन बरौनी जंक्शन से 08 बजे आनंद विहार टर्मिनल के लिए खुलेगी।
- ट्रेन नंबर 05219: यह स्पेशल ट्रेन मुजफ्फरपुर से 18 बजे आनंद विहार टर्मिनल के लिए खुलेगी।
- ट्रेन नंबर 05283: यह स्पेशल ट्रेन मुजफ्फरपुर से 06 बजकर 30 मिनट पर आनंद विहार टर्मिनल के लिए खुलेगी।

Bihar Puja Special Train: दरभंगा , गया, सीतामढ़ी और सहरसा से चलने वाली स्पेशल ट्रेन
- ट्रेन नंबर 05269: यह स्पेशल ट्रेन दरभंगा से 06 बजकर 30 मिनट पर नई दिल्ली के लिए खुलेगी।
- ट्रेन नंबर 09466: यह स्पेशल ट्रेन दरभंगा से 03 बजे अहमदाबाद के लिए खुलेगी।
- ट्रेन नंबर 02397: यह स्पेशल ट्रेन गया से 14 बजकर 15 मिनट पर आनंद विहार टर्मिनल के लिए खुलेगी।
- ट्रेन नंबर 09422: यह स्पेशल ट्रेन सीतामढ़ी से 16 बजे साबरमती के लिए खुलेगी।
- ट्रेन नंबर 04031: यह स्पेशल ट्रेन सहरसा से 13 बजे आनंद विहार टर्मिनल के लिए खुलेगी
- ट्रेन नंबर 03282: यह स्पेशल ट्रेन गया से 02 बजकर 24 मिनट पर नवादा होते हुए भागलपुर के लिए खुलेगी।

