Bihar By-Election 2024: पटना, 10 नवंबर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के राजस्व और भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल इन दिनों प्रदेश की चार विधानसभा सीटों पर हो रहे चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। इस दौरान वे आज रामगढ़ पहुंचे और भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलकर उनका उत्साह बढ़ाया। इस क्रम में उन्होंने स्थानीय लोगो से मुलाकात की और उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशी को समर्थन देने की अपील की।
Bihar By-Election 2024: रामगढ़ का होगा सर्वांगीण विकास
उन्होंने दावा करते हुए कहा कि रामगढ़ की जनता इस बार परिवर्तन और प्रगति के लिए मन बना कर बैठी है, एनडीए ही उनकी पहली पसंद है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि आने वाले समय में रामगढ़ में सर्वांगीण विकास दिखेगा। भाजपा अध्यक्ष ने लोगों के समर्थन और विश्वास के लिए आभार जताया।
डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि राजद की जब भी सरकार सत्ता में आई है तब उसने समाज को बांटने का काम किया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि हम देश के एकता की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि आज केंद्र सरकार ने गरीबों के कल्याण के लिए सरकारी खजाना खोल दिया है।

उन्होंने लोगों को आगाह करते हुए कहा कि बिहार के लोग उस राजद के दौर को भूले नहीं है जब गांव में बंदूकें गरजती थी और शहर में व्यवसायियों का अपहरण होता था। आज स्थिति बदल गई है। अब अपराध करने वाले शिकंजे में होते हैं। भाजपा अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने आगे कहा कि आज बिहार में सरकार की प्राथमिकता बेरोजगारों को रोजगार और नौकरी देने की है। इस कार्य को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: Ramgarh bypoll 2024: सुधाकर सिंह के ‘लाठी’ वाले बयान पर JDU-BJP को आया गुस्सा !
