Ramgarh bypoll 2024: बिहार की चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए प्रचार अपने चरम पर हैं। इसके तहत कैमूर जिले की रामगढ़ विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव के लिए आगामी 13 नवंबर को वोटिंग होगी। उपचुनाव में प्रचार के दौरान शुक्रवार को आरजेडी सांसद सुधाकर सिंह एक बयान ने बिहार की राजनीती में उबाल ला दिया है।
सुधाकर सिंह ने आरजेडी समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा, 2020 में हमने तीन बूथ पर ही बीजेपी के लोगों की पिटाई की थी वह गलती हो गई इस बार 300 बूथों पर लाठी से पिटाई करेंगे। सुधाकर सिंह के इस बयान पर अब जेडीयू और बीजेपी ने जोरदार पलटवार किया है।
Ramgarh bypoll 2024: बीजेपी ने दी कड़ी प्रतिक्रिया
इस पर बीजेपी ने प्रतिक्रिया दी है। मंत्री हरि सहनी ने कहा कि 12 करोड़ के चावल घोटाले का आरोपी राजद सांसद सुधाकर सिंह की भाषा सड़क छाप गुंडों वाली है, यह जंगलराज वाली पार्टी का संस्कार बोल रहा है, लेकिन बिहार की जनता दोबारा जंगलराज नहीं आने देगी, उन्हें दिमाग में यह बात बिठा लेना चाहिए कि बिहार में लाठी-डंडे वालों के लिए कोई जगह नहीं है। बिहार के मतदता ऐसे लाठीमार और असमाजिक तत्वों को सबक सिखाने का काम करेगा। तेजस्वी यादव के इशारे पर समाज में विद्वेष फैलाने का प्रयास सफल नहीं होगा। डबल इंजन की सरकार लाठी-डंडे वालों को काबू में करना जानती है, आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ऐसे अराजक तत्वों से निपटना अच्छी तरह से जानते हैं।
Ramgarh bypoll 2024: जेडीयू के नीरज कुमार ने भी दिया करार जबाव
जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार ने शनिवार को कहा कि रामगढ़ उपचुनाव में सुधाकर सिंह ने रामगढ़ की जनता को ललकारा है। चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था है, किसकी औकात है जो दलित, शोषित और वंचित तबके के लोगों को 300 मतदान बूथों पर लाठी से पिटाई कर दे। आप भी लोक सेवक हैं, एक मुखिया भी लोक सेवक है, एक वार्ड मेंबर भी लोक सेवक है, जो जनप्रतिनिधि एमएलए होता है उसे राज्य के अंदर कानून बनाने का सक्षम अधिकार होता है। आरजेडी की हार तय है। यह परिवारवाद की कुंठित राजनीति का कुंठा का प्रदर्शन है। बेचैन मत होइए आप घोटाले के आरोपी हैं इसलिए आपकी बोल भी घोटालेबाज की है।

मंत्री संतोष सिंह का पलटवार
वहीं, बिहार सरकार के मंत्री संतोष सिंह ने सुधाकर सिंह के पर पलटवार करते हुए कहा है कि अगर सुधाकर सिंह हमारे समर्थकों पर लाठी से पिटाई की बात कही है तो हमारे पास भी लाठियों की कमी नहीं है। हमारे समर्थक भी लाठी का जवाब देंगे और चूर चूर कर देंगे, उंगली काट लेंगे।
यह भी पढ़ें: Bihar Vidhan Sabha Chunav: बिहार के सियासत में हलचल तेज, 2025 में तेजस्वी को आशीर्वाद देंगे नीतीश कुमार !
