Foundation Stone of Darbhanga AIIMS: बिहारवासियों के लिए बड़ी सौगात, दरभंगा एम्स का शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी, जानिये पूरा डिटेल

Foundation Stone of Darbhanga AIIMS: दरभंगा के विधायक संजय सरावगी ने जानकारी दी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 नवंबर को दरभंगा में एम्स का शिलान्यास करेंगे। जानकारी के मुताबिक इस खास अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं दरभंगा आकर इस परियोजना की आधारशिला रखेंगे। इसके अलावा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भी इस कार्यक्रम में उपस्थिति की संभावना है।

1261 करोड़ की लागत से बनेगा Foundation Stone of Darbhanga AIIMS

दरभंगा में एम्स निर्माण का कार्य केंद्र सरकार ने एनबीसीसी की सहायक कंपनी एचएससीसी इंडिया लिमिटेड को सौंपा है। फिलहाल, इस परियोजना के लिए 1261 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है, जिसे भविष्य में बढ़ाया जा सकता है।

ज्ञात हो कि वर्ष 2019 में घोषित एम्स दरभंगा, बिहार में एक प्रमुख चिकित्सा संस्थान के रूप में कार्य करेगा। दरभंगा एम्स में एक पूर्णत: सुसज्जित देखभाल अस्पताल, एक मेडिकल कालेज, एक आयुष अस्पताल, डाक्टरों और कर्मचारियों के साथ ही अध्ययन करने वाले छात्रों के लिए आवास के साथ हॉस्टल की सुविधा भी होगी।

Foundation Stone of Darbhanga AIIMS में आईसीसीयू, क्रिटिकल केयर विभाग में होंगे 175 बेड

बिहार के दूसरे एम्स के भीतर आईसीसीयू, क्रिटिकल केयर आदि विभागों के लिए 175 बेड, सर्जरी, ऑर्थो, ऑप्थालमॉलॉजी विभाग में 120 बेड जबकि मेडिसिन विभाग में 60 और पीडियाट्रिक में 60 बेड स्त्री एवं प्रसूति विभाग में 75 बेड, डर्मेटोलॉजी में 15 बेडों की व्यवस्था रहेगी।

यह भी पढ़ें: Darbhanga Airport: उत्तर बिहार के लिए गेम चेंजर साबित होगा दरभंगा एयरपोर्ट का विकास, 912 करोड़ की लागत से होगा नये सिविल एन्क्लेव का निर्माण

पांचोभ में होना है Darbhanga AIIMS का निर्माण

बता दें कि दरभंगा में शोभन बाईपास के पास पांचोभ में दरभंगा एम्स का निर्माण होना है। बिहार सरकार ने केंद्र सरकार को दरभंगा में 188 एकड़ जमीन उपलब्ध कराई है। आवंटित जमीन में से 2.25 लाख वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र में एम्स के भवनों का निर्माण होगा। इस पूरी परियोजना को तीन वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *