Hindu temple attacked in Canada: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कनाडा में हिंदू मंदिर पर हमले की कड़ी निंदा


Hindu temple attacked in Canada: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कनाडा में हाल ही में एक हिंदू मंदिर पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। पीएममोदी ने इसके साथ ही भारतीय राजनयिकों को डराने-धमकाने की कथित कोशिशों की भी निंदा की है। उन्होंने भारत के दृढ़ संकल्प पर बल देते हुए कनाडा सरकार से न्याय और कानून के शासन को कायम रखने का आह्वान किया।


Hindu temple attacked in Canada: पीएम मोदी ने किया पोस्ट

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में अपने बयान में कहा, “मैं कनाडा में एक हिंदू मंदिर पर जानबूझकर किए गए हमले की कड़ी निंदा करता हूं। हमारे राजनयिकों को डराने-धमकाने की कायरतापूर्ण कोशिशें भी उतनी ही भयावह हैं। हिंसा के ऐसे कृत्य कभी भी भारत के संकल्प को कमजोर नहीं कर पाएंगे। हम आशा करते हैं कि कनाडा सरकार न्याय सुनिश्चित करेगी और कानून का शासन कायम रखेगी।”

यह भी पढ़ें: PM Surya Ghar Yojana: प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना का लाभ कैसे उठाए, इस नंबर पर करें कॉल, 1.5 लाख से अधिक नहीं…

इससे पहले सोमवार को भारतीय विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि ‘भारत चरमपंथियों और अलगाववादियों द्वारा की गई हिंसा की निंदा करता है और उम्मीद करता है कि हिंसा में शामिल लोगों पर ‘मुकदमा चलाया जाएगा’। हम कनाडा सरकार से यह सुनिश्चित करने का आह्वान करते हैं कि सभी पूजा स्थलों को ऐसे हमलों से बचाया जाए।’

खालिस्तान समर्थकों की करतूत: Hindu temple attacked in Canada

बता दें कि सोमवार को कनाडा स्थित भारतीय उच्चायोग ने ब्रैम्पटन के हिंदू सभा मंदिर में कॉन्सुलेट कैंप का आयोजन किया था। इस कैंप के दौरान खालिस्तान समर्थकों ने हाथ में खालिस्तानी झंडा लेकर विरोध प्रदर्शन किया और कैंप में मौजूद भारतीयों पर हमला किया और उन्हें मारा-पीटा। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें खालिस्तान समर्थक भारतीयों पर हमला करते नजर आ रहे हैं।

कनाडा में हिंदू मंदिर और हिंदू समुदाय के लोगों पर खालिस्तानियों के हमले की पूरी दुनिया में आलोचना हो रही है। कनाडा में हिंदू समुदाय के लोगों पर हमले की यह घटना ऐसे समय हुई है, जब भारत और कनाडा के संबंध पहले ही तनावपूर्ण हैं और इस घटना ने संबंधों में और खटास ला दी है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *