RJD ACTIVE MAMBER DATA LEAK: बिहार के राजनितिक गलियारे से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जसने प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल राजद के शीर्ष नेताओं की निंदा उड़ा दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजद के चार लाख सक्रिय नेताओं का निजी डाटा जैसे नाम, पता, उम्र, मोबाइल नंबर और राजनीतिक क्षेत्र की जानकारी लीक हो गया है, जिससे पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में हलचल मची हुई है। पार्टी के वरिष्ठ नेता इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि यह जानकारी किसने, क्यों और किस उद्देश्य से बाहर पहुंचाई।
RJD ACTIVE MAMBER DATA LEAK: जन सुराज के पास पहुंची डेटा
दरअसल, राजद के प्रदेश कार्यालय के कंप्यूटरों में इन चार लाख नेताओं का पूरा डाटा संरक्षित है, जिसमें हर पंचायत के नेताओं की विस्तृत जानकारी शामिल है। अब इस पूरी जानकारी को जनसुराज पार्टी के प्रबंधकों के पास पहुँचने की बात सामने आई है। इस परिस्थिति में, पार्टी इस बात का विश्लेषण कर रही है कि क्या यह डाटा इंट्री ऑपरेटर, सोशल मीडिया प्रभारी, या मुख्यालय के किसी अन्य पदाधिकारी के माध्यम से लीक हुआ है। सभी के संपर्कों और गतिविधियों की बारीकी से जांच की जा रही है।
जगदानंद सिंह ने दी थी चेतवानी
बता दें कि राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने जुलाई में अपने कार्यकर्ताओं को चेतावनी दी थी कि वे जनसुराज पार्टी के बहकावे में न आएं और इसे भाजपा की “बी“ टीम करार दिया। आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने 6 जुलाई को अपने कार्यकर्ताओं को पत्र लिखा था। जगदानंद के पत्र की भाषा यह स्पष्ट कर रही थी कि आरजेडी के अंदर जन सुराज को लेकर चिंता है। पत्र में जगदानंद सिंह ने लिखा है- ‘आए दिन प्रायः सभी जिलों में ऐसा देखने को मिला है कि हमारी पार्टी के कार्यकर्ता और नेता “जन सुराज पार्टी” में सहयोगी/सदस्य बन रहे हैं, जो चिंता का विषय है। जन सुराज पार्टी एक राजनीतिक पार्टी है, इसके संस्थापक प्रशांत किशोर उर्फ प्रशांत किशोर पांडेय हैं।
यह भी पढ़ें: Bihar By-Elections 2024: प्रशांत किशोर ने कर दिया जंग का ऐलान, INDIA और NDA की बढेंगी मुश्किलें
जन सुराज को बताया था BJP का B टीम
जगदानंद सिंह ने आगे लिखा था, यह पार्टी भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित तथा वित्तीय पोषित है। ये भारतीय जनता पार्टी की “बी” टीम है। आप सभी साथियों से अनुरोध है कि ऐसे लोगों के बहकावे में न आएं, उनकी मंशा राष्ट्रीय जनता दल को कमजोर करने और भाजपा की शक्ति को बढ़ावा देने की है। जिन साथियों को लालू प्रसाद का सामाजिक न्याय और साम्प्रदायिक सौहार्द एवं बाबा साहब डॉ। भीमराव अम्बेडकर, डॉ। राममनोहर लोहिया, महात्मा गांधी, डॉ। पेरियार, महात्मा ज्योतिराव फूले, जननायक कर्पूरी ठाकुर, लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी के विचारों से वास्ता है, वो दल विरोधी काम न करें अन्यथा पार्टी उन पर समुचित कार्रवाई करेगी।’
RJD ACTIVE MAMBER DATA LEAK कि खबरों के बीच चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने राज्य में हो रहे विधानसभा उप चुनाव में सक्रियता के साथ उतर चुकी है। बिहार में 13 नवंबर को चार सीटों पर उपचुनाव होना है, जिसमें रामगढ़, तरारी बेलागंज और इमामगंज हैं।
