Mobile Phone और टैबलेट्स की बैटरी कब बीच सफर में साथ छोड़ दे, कोई नहीं जानता। यही वजह है कि मोबाइल यूजर इस तरह की सिचुएशन से बचने के लिए Power Bank का इस्तेमाल करते हैं। आजकल हमारे जीवन का एक अभिन्न हिस्सा बन गए हैं। खासकर जब हम यात्रा पर होते हैं या बिजली की सुविधा नहीं होती। इस स्टोरी में हम बताएँगे कि पावर बैंक का इस्तेमाल करते समय किन महतवपूर्ण बातों का ख्याल रखना चाहिए।
पावर बैंक को इस्तेमाल करना गलत नहीं है, इमरजेंसी में आप इस डिवाइस को जरूर इस्तेमाल करें। लेकिन हर वक्त फोन या अन्य गैजेटस को पावर बैंक से चार्ज करना सही नहीं है। जो लोग हर वक्त फोन को पावर बैंक से चार्ज करते हैं उन्हें कई बड़े नुकसान हो सकते हैं,
बैटरी की लाइफ कम होना: पावर बैंक से बार-बार चार्ज करने से आपके फोन या अन्य डिवाइस की बैटरी का लाइफ (Mobile Battery Life ) कम हो सकता है। पावर बैंक से बार-बार चार्ज करने से फोन की बैटरी खराब भी हो सकती है।
ओवरहीटिंग: पावर बैंक और फोन दोनों ही चार्जिंग के दौरान गर्म हो सकते हैं। अगर इनका लगातार इस्तेमाल किया जाए तो ये ज़्यादा गर्म हो सकते हैं और इससे बैटरी को नुकसान पहुंच सकता है। इससे डिवाइस में खराबी या आग लगने का खतरा हो सकता है।
सुरक्षा सुविधाओं की कमी: कुछ पावर बैंक में सुरक्षा सुविधाओं की कमी होती है, जो ओवरचार्जिंग या शॉर्ट-सर्किट जैसी समस्याओं से बचाने में सक्षम नहीं होते। इसका परिणाम आपकी डिवाइस या पावर बैंक के फटने तक हो सकता है।
