Bihar By Poll Election 2024: बिहार की चार सीटों पर विधानसभा उपचुनाव हो रहे हैं। रविवार (20 अक्टूबर ) को महागठबंधन ने अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। गठबंधन ने विचार विमर्श के बाद इमामगंज से रोशन कुमार मांझी, बेलागंज से विश्वनाथ कुमार सिंह, रामगढ़ से अजीत कुमार सिंह और तरारी से राजू यादव को प्रत्याशी बनाया है। आपको बता दें 13 नवंबर को बिहारा की चारों सीटों पर उपचुनाव है, 23 नवंबर को मतगणना होगी।
Bihar By Poll Election 2024: रामगढ़ से जगदानंद सिंह के पुत्र को मिला टिकट
बता दें कि रामगढ़ से अजित सिंह उम्मीदवार बनाए गए हैं जो राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के पुत्र हैं। इनके एक पुत्र सुधाकर सिंह के सांसद बनने के बाद यह सीट खाली हुई थी। वहीं, बेलागंज सीट से विश्वनाथ यादव उम्मीदवार हैं। विश्वनाथ यादव सांसद सुरेन्द्र यादव के पुत्र हैं जो जहानाबाद से लोकसभा चुनाव जीते थे। जबकि तरारी सीट से राजू यादव उम्मीदवार बनाए गए हैं।
Bihar By Poll Election 2024: JDU ने बेलागंज से मनोरमा देवी को बनाया उम्मीदवार
इससे पहले उपचुनाव के लिए NDA ने भी अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है बेलागंज विधानसभा सीट पर जदयू ने पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं, गया इमामगंज सीट से जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम ने दीपा मांझी उम्मीदवार बनाया है।
Bihar By Poll Election 2024: तरारी से विशाल प्रशांत को मिला टिकट
इसके पहले बीजेपी ने तरारी से विशाल प्रशांत को अपना उम्मीदवार बनाने की घोषणा की थी जबकि रामगढ़ से अशोक कुमार सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है। विशाल प्रशांत जदयू के पूर्व विधायक सुनील पांडे के बेटे हैं। वहीं अशोक कुमार सिंह पूर्व विधायक हैं।
