Bihar Hooch Tragedy: शराब पीना बुरी बात है: नीतीश कुमार

Bihar Hooch Tragedy: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को सीवान और सारण जिला में हुई जहरीली शराब कांड की उच्चस्तरीय समीक्षा की। समीक्षा के पश्चात् मुख्यमंत्री ने मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के सचिव को निर्देश दिया कि वे घटनास्थल पर जाकर पूरी स्थिति की जानकारी लेकर सभी बिन्दुओं पर सघन जांच करें। मुख्यमंत्री ने ए०डी०जी० (प्रोहिबिशन) की पूरी टीम को घटनास्थल पर जाकर उसकी सघन जांच कर इस कांड में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया ।

असमाजिक तत्व समाज में अशांति पैदा करना चाहते हैं: नीतीश कुमार

उन्होंने पुलिस महानिदेशक को निर्देश दिया कि पूरे घटनाक्रम की अपने स्तर से लगातार मॉनीटरिंग करते रहें और इस घटना के लिये जो भी दोषी हों उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री (Nitish Kumar On Deaths Due To Poisonous Liquor) ने राज्य के लोगों से अपील करते हुये कहा कि शराब पीना बुरी बात है, यह लोगों को समझना चाहिये। शराब पीने से न सिर्फ स्वास्थ्य खराब होता है बल्कि परिवार और समाज में अशांति का माहौल भी उत्पन्न होता है। राज्य में पूर्ण शराबबंदी लागू है। इसका सभी लोग पालन कर रहे हैं। कुछ असमाजिक तत्व समाज में अशांति पैदा करना चाहते हैं, उनसे लोग सतर्क रहें ।

Bihar Hooch Tragedy को लेकर विपक्ष हमलावर

बता दें कि जहरीली शराब से हुई मौत के बाद बिहार में सियासत तेज है। विपक्ष लगातार सत्ता पक्ष को घेरने में जुटा हुआ है। तेजस्वी यादव सोशल मीडिया पर नीतीश कुमार पर हमलावर हैं। वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को बिहार के सीवान और सारण में जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत पर दुख जाहिर किया। उन्होंने नीतीश सरकार को घेरते हुए कहा कि बिहार में शराबबंदी लागू है, लेकिन जहरीली शराब का अवैध कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है, जिससे आए दिन मौतें होती हैं। सरकार को इस पर लगाम लगानी चाहिए।

यह भी पढ़े: Panchayati Raj Officer Job: बिहार के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, जल्द होगी 15000 से ज्यदा पदों पर बहाली

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *