Patna Bettiah National Highway: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले पीएम नरेंद्र मोदी बिहारवासियों को दिवाली का तोहफा दिया है। मोदी सरकार ने पटना से पश्चिम चंपारण (बेतिया) जाने वाली सड़क के (एनएच 139) चौड़ीकरण का निर्णय है। इसके लिए केंद्र सरकार ने 1712.33 करोड़ की राशि को स्वीकृति दी गयी है। इस योजना के कारण अब पटना से बेतिया जाने वाले लोगों की यात्रा सुगम हो जायेगी। गुरुवार को सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की है।
उन्होंने कहा था कि एनएच 139W को चौड़ा किया जाएगा। इसकी लंबाई 44.65 किलोमीटर है। इसमें मानिकपुर से साहेबगंज तक चौड़ीकरण किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि यह परियोजना बौद्ध सर्किट के रास्ते में पटना से बेतिया तक हाई स्पीड कनेक्टिविटी को बढ़ाएगी।
Patna Bettiah National Highway: 25 अंडरपास और एक रेलवे ओवरब्रिज बनाया जाएगा
इस प्रोजेक्ट के माध्यम से बौद्ध सर्किट के रास्ते पटना से बेतिया के बीच हाई स्पीड कनेक्टिवटी को विकसित किया जाना है। इससे वैशाली व मुजफ्फरपुर जिले के धार्मिक पर्यटन व आर्थिक विकास को लाभ होगा। इस प्रोजेक्ट में एक मेगा ब्रिज, दो फ्लाईओवर, 25 अंडरपास तथा एक आरओबी शामिल हैं।
बरेली-बदायूं 4-लेन के लिए 1527 करोड़ स्वीकृत
वहीं, उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग-530B (पैकेज-4) के बरेली-बदायूं खंड के 4-लेन निर्माण के लिए 1527 करोड़ रुपए की लागत के साथ स्वीकृति दी गई है। यह परियोजना बरेली और बदायूं के बीच यात्रियों की आवाजाही को सुविधाजनक बनाएगी और इन दोनों शहरों के बीच यात्रा के समय को कम करेगी। इसके अलावा यह परियोजना बरेली और पवित्र धाम मथुरा के बीच कनेक्टिविटी को बढ़ाएगी और पूरे क्षेत्र की आर्थिक वृद्धि और शाश्वत विकास को बढ़ावा देगीI
भोपाल-कानपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर को 4-लेन में किया जाएगा अपग्रेड
नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया हैंडल X के माध्यम से यह भी बताया कि मध्य प्रदेश में भोपाल-कानपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर को 4-लेन में अपग्रेड करने के लिए भोपाल से विदिशा, विदिशा से ग्यारसपुर, सताईघाट से चौका और चौका से कैमाहा पैकेजों के लिए 3589.4 करोड़ रुपए की लागत के साथ स्वीकृति दी गई है। इन परियोजनाओं का कनेक्टिविटी बढ़ाने, यात्रा के समय को कम करने, सड़क सुरक्षा को उन्नत करने और क्षेत्र के आर्थिक विकास में तेजी लाने के माध्यम से क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
यह भी पढ़ें: Bihar Cabinet Meeting: नीतीश कैबिनेट की बैठक में 22 एजेंडों पर लगी मुहर, जानिए किसको क्या मिला ?
