Job Camp In Darbhanga: दरभंगा 16 अक्टूबर 2024:-अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा के माध्यम से 19 अक्टूबर (शनिवार) को आई.टी.आई, रामनगर के निकट संयुक्त श्रम भवन, लहेरियासराय के कार्यालय परिसर में Pahal Financial Services Pvt.Ltd द्वारा पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक जॉब कैम्प का आयोजन किया गया है।

Job Camp In Darbhanga: साक्षात्कार के आधार पर मिलेगा रोजगार

उन्होंने कहा कि उक्त जॉब कैम्प में साक्षात्कार के बाद रोजगार दिया जाएगा, जिसमें अभ्यर्थियों की उम्र सीमा 20 से 30 वर्ष निर्धारित है। उन्होंने बताया कि नियोजक द्वारा 12वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की बहाली की जाएगी। नियोजकों द्वारा Field officer के लिए कुल -51 पदों पर नियुक्ति के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नियोजक द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को 14,400 रुपये एवं अनुभवी अभ्यर्थी को साक्षात्कार के आधार पर वेतन सहित अन्य मुफ्त आवास इंसेंटिव फ्यूल खर्च प्रतिमा दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: RRB Exam Calendar 2025: रेलवे अभ्यर्थियों के लिए Good News, RRB ने जारी किया 2025 का परीक्षा कैलेंडर

दो पहिया वाहन एवं चालक लाइसेंस अनिवार्य

नियोजक द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को उत्तर बिहार में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। चयनित अभ्यर्थी को दो पहिया वाहन एवं चालक लाइसेंस होना अनिवार्य है। सभी इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार मेला में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ उठा सकते हैं। उक्त जॉब कैंप में भाग लेने हेतु अभ्यर्थियों के लिए नियोजनालय निबंधन अनिवार्य है।

नियोजनालय में कैसे कराएं निबंधन

उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी भारत सरकार के NCS Protal (www.ncs.gov.in) पर जाकर खुद से या इस नियोजनालय में आकर निबंधन करा सकते हैं। अभ्यर्थी अपना बायोडाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, 05 रंगीन फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक एवं अन्य प्रमाण पत्र के साथ जॉब कैंप में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि जॉब कैम्प में भाग लेना पूर्णतः निःशुल्क है। बिहार सरकार युवक और युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयत्नशील है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *