Apple iPhone 16: एप्पल ने 9 सितंबर 2024 को लेटेस्ट आईफोन 16 सीरीज (Apple iPhone 16 Series) को दुनियाभर में लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज में कंपनी ने 4 फोन्स को उतारा है। वहीं 13 सितंबर 2024 से भारत में भी इस फोन की प्री-बुकिंग शुरु हो चुकी है। इस फोन को ऐपल स्टोर, ऐपल वेबसाइट और रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकेगा।
Apple iPhone 16 Series की कीमत
iPhone 16 Pro के 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की शुरुआती कीमत 1,19,900 रुपये है। वही iPhone 16 Pro Max के 256 जीबी वेरिएंट की कीमत 1,44,900 रुपये है। वहीं, Phone 16 और iPhone 16 Plus की कीमत को पहले की तरह है। इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। iPhone 16 की शुरुआती कीमत 79,900 रुपये है, जबकि iPhone 16 Plus की कीमत 89,900 रुपये है।
Apple iPhone 16 खरीदने पर 32 हजार बचाने का सुनहरा मौक़ा
कंपनी ने लोगों को लुभाने के लिए एक शानदार एक्सचेंज ऑफर पेश किया है जिसकी मदद से लोग आईफोन 16 की खरीद पर करीब 32,200 रुपये तक बचा सकते हैं। दरअसल, ई-कॉमर्स साइट अमेजन (Amazon) और फ्लिपकॉर्ट (Flipkart) पर आईफोन 16 के बेस मॉडल को खरीदने पर 32,200 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। अब बता दें कि यह ऑफर आपके पुराने स्मार्टफोन की कंडिशन और ब्रांड पर निर्भर करता है।

अगर आपका पुराना फोन ज्यादा इस्तेमाल न किया गया हो और उसकी कंडिशन बिलकुल फिट और वह ब्रांडेड है तो ही आपको 32,200 रुपये की छूट मिल सकती है। अगर ऐसा होता है तो आप आईफोन 16 के बेस मॉडल को 79,900 रुपये के स्थान पर महज 47,998 रुपये में खरीद सकते हैं। तो है न धमाकेदार ऑफर ?
