नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इन दिनों आभार यात्रा पर हैं, इस दौरान वो बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और NDA सरकार पर जमकर सियासी हमले कर रहे हैं। यात्रा के दौरान समस्तीपुर में तेजस्वी ने एक बयान दिया थ, जिसको लेकर JDU की बेचैनी बढ़ी हुई है।

तेजस्वी यादव के बयान से मचा सियासी घमासान

दरअसल, कुछ दिन पहले समस्तीपुर में नेता प्रतिपक्ष ने कहा था कि नीतीश कुमार ने हाथ जोड़कर समर्थन मांगा था। तेजस्वी ने यह भी कहा था कि उनके पास इस घटना का विडियो है, जिसमें नीतीश कुमार हाथ जोड़कर माफी मांग रहे हैं, और समर्थन देने की बात कर रहे हैं।

अशोक चौधरी ने तेजस्वी को दिया चुनौती

इस बयान पर JDU नेता अशोक चौधरी ने तेजस्वी यादव को चुनौती देते हुए कहा था कि वो नीतीश कुमार का वीडियो जारी करें। जनता दरबार में पहुंचे मंत्री ने मीडिया से बात करते कहा था कि तेजस्वी यादव कह रहे हैं कि उनके पास वीडियो है। लेकिन सिर्फ कहने से काम नहीं चलेगा। अगर उनके पास कोई वीडियो है तो उसे सार्वजनिक करें।


Ashok Chaudhary challenged Tejashwi Yadav

RJD ने JDU की कर दी गजब बेइज्जती !

अब आरजेडी ने वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ख़ास मंत्री को आइना दिखाने का काम किया है। राजद कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उस वीडियो को दिखाया, जिसमें नीतीश कुमार हाथ जोड़कर राजद से समर्थन मांग रहे हैं। दरअसल यह वीडियो राजद और जेडीयू के विधायक दल की बैठक का है। इस वीडियो में नीतीश कुमार हाथ जोड़कर राजद से समर्थन मांग रहे हैं और हाथ जोड़ने के बाद राबड़ी देवी भी हाथ जोड़कर उन्हें प्रणाम कर रही हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *