PM Surya Ghar Yojana: प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना का लाभ कैसे उठाए, इस हेल्पलाइन नंबर पर करें कॉल

PM Surya Ghar Yojana: भारत सरकार ने 29 फरवरी, 2024 को प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ़्त बिजली योजना को मंज़ूरी दे दी है, ताकि सौर उर्जा की हिस्सेदारी बढ़ाई जा सके और आवासीय घरों को अपनी बिजली खुद पैदा करने में सक्षम बनाया जा सके। इस योजना के तहत भारत सरकार लोगों को सोलर पैनल लगवाने पर सब्सिडी देती है। अलग-अलग वाट के सोलर पैनल लगवाने पर सरकार अलग-अलग तरह की सब्सिडी देती है। योजना में ऑनलाइन आवेदन करना होता है। उसके बाद पूरी प्रक्रिया कंप्लीट होने के बाद और सोलर पैनल लगने के बाद जब वेरिफिकेशन हो जाता है तब आपको सब्सिडी के पैसे अकाउंट में भेजे जाते हैं।

PM Surya Ghar Yojana के तहत कितना सब्सिडी मिलाता है ?

एक किलोवाट का सोलर पैनल लगवाने पर आपको 30,000 रुपये की सब्सिडी दी जाएगी। वहीं 2 किलोवाट सिस्टम लगाने पर 60,000 रुपये की सब्सिडी दी जाएगी। अगर आप 3 किलोवाट का रूपटॉप सोलर पैनल लगाते हैं तो आपको 78,000 रुपये की सब्सिडी दी जाएगी। हालांकि, योजना के दायरे से सरकारी कर्मचारियों को बाहर रखा गया है। योजना का लाभ हासिल करने के लिए आपकी सालाना आय 1.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।

PM Surya Ghar Yojana Muft Bijli Yojana

प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना (PM Surya Ghar Yojana) के लिए जरुरी डॉक्यूमेंट

इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदकों के पास आधार कार्ड, राशन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, बिजली बिल, बैंक खाता, मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज फोटो होना अनिवार्य है।

यह भी पढ़े: Time of Day (ToD) : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर !

PM Surya Ghar Yojana Helpline Number

बहुत से लोग अपने घरों में सोलर पैनल लगवा रहे हैं। जिससे वह बिजली बिलों को बोझ से बच जाते हैं। सोलर पैनल लगवाने के लिए सरकार भी सहायता देती है। इसके लिए पीएम सूर्य घर योजना चलाई जाती है। अगर आपको इस योजना का लाभ लेने में कुछ चीज समझ नहीं आ रही है। तो फिर आप योजना में जुड़े हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके जानकारी ले सकते हैं।

योजना से जुड़ी कोई बात आपकी समझ में नहीं आ रही या फिर आपको समझ में नहीं आ रहा है कि किस तरह अपने घर में सोलर पैनल लगाया जाए। तो फिर आप मिनिस्ट्री आफ न्यू एंड रेनवाल एनर्जी के हेल्पलाइन नंबर (PM Surya Ghar Yojana Helpline Number) 1800-180-3333 पर कॉल करके जानकारी ले सकते हैं।

पीएम सूर्यघर योजना में अप्लाई करने के लिए आपको योजना की आधिकारिक बेवसाइट https://www.pmsuryaghar.gov.in/पर जाकर अप्लाई करना होगा। योजना के तहत सोलर पैनल लगवाने पर आपको हर महीने 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी।

प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ़्त बिजली योजना (PM Surya Ghar Yojana) के लिए कैसे करें आवेदन ?
  1. आपको आवेदन करने के लिए योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  2. वेब पोर्टल के होम पेज पर जाने पर आपको Rooftop Solar लिंक दिखेगा, इस पर क्लिक करना होगा।
  3. लिंक पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा, वहां आप संबंधित राज्य या जिला चुनें।
  4. अब आपको अपनी विद्युत वितरण कंपनी का नाम और उपभोक्ता खाता नंबर भरना होगा।
  5. आप इसके बाद नेक्स्ट बटन पर क्लिक करें। इसके बाद एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा।
  6. इस फॉर्म में आपको आवश्यक विवरण भरना होगा। साथ ही, आवश्यक सभी दस्तावेज आप यहां अपलोड करें।
  7. अब सबमिट बटन पर क्लिक करें। इसके बाद एप्लीकेशन फिलिंग की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। आप प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख सकते हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *