Bihar Assembly Election 2025: बिहार में साल 2025 में विधानसभा चुनाव होना है । सभी राजनीतिक पार्टियां अभी से ही तैयारी में जुट गई हैं। वीआईपी प्रमुख और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी भी ‘सरकार बनाओं अधिकार पाओ’ कार्यक्रम के माध्यम से आगामी चुनाव के तैयारी में जुट गए हैं। इन दिनों मुकेश सहनी का तेवर बदला-बदला सा नज़र आ रहा है।

Bihar Assembly Election 2025 में कितने सीट पर चुनाव लड़ेंगे मुकेश सहनी ?

पूर्व मंत्री मुकेश सहनी 2025 के विधानसभा चुनाव में कम सीटों पर समझौता करने के मूड में नहीं है। सोमवार (07 अक्टूबर) को मुकेश सहनी ‘निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा’ के तहत सुपौल पहुंचे थे। यहां पत्रकारों से बात करते हुए 2025 के विधानसभा चुनाव में 40 सीटों पर जीत का दावा ठोक दिया है। वीआईपी प्रमुख के इस दावे से तेजस्वी यादव की टेंशन बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें: Bihar Liquar Ban News: शराबबंदी पर तेजस्वी और प्रशांत किशोर आमने-सामने

4 नहीं 40 विधायक बनाएगा VIP: मुकेश सहनी

इस दौरान मुकेश सहनी ने कहा कि अपनी ताकत से सरकार बनाएंगे और समाज में बराबरी का हक पाएंगे। निषाद समाज अपना भविष्य खुद तय करेगा। 4 नहीं 40 विधायक बनाएगा। उन्होंने कहा कि सिर्फ झूठ बोलकर जनता को गुमराह करना यही एनडीए सरकार का काम है। केंद्र की सत्ता में बैठे बड़े ओहदे के लोग गरीबों को गुमराह कर राज करते हैं। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और तानाशाही चरम सीमा पर है।

मुकेश सहनी ने किया अति पिछड़ा समाज को एकजुट होने की अपील

वीआईपी प्रमुख ने केंद्र को निशाने पर लेते हुए आगे कहा कि इनकी पार्टी में हत्या, दंगा करवाने वाले लोग भी सत्ता में बैठे हैं। ईडी, सीबीआई, इन सब से लोगों का भरोसा ही उठ गया है। जो इनके (मोदी सरकार) खिलाफ आवाज उठाएगा ये झूठे केस में फंसाकर उनको जेल भेज रहे हैं। सहनी ने कहा कि आज जरूरत है कि अति पिछड़ा समाज के लोग एकजुट हों और अपने अधिकार और हक की लड़ाई को बुलंद करें।

तो केन्द्रीय मंत्री होते मुकेश सहनी

वीआईपी के नेता ने कहा कि इस कार्य में हो सकता है कि व्यक्तिगत रूप से कुछ नुकसान उठाना पड़े, लेकिन अगर हम लोग अपने अधिकार को नहीं ले सके तो आने वाली पीढ़ी हमें माफ नहीं करेगी। अगर हम लोग अपनी पार्टी का विलय बीजेपी में कर दिए होते तो आज भी मैं राज्य में नहीं केंद्र में मंत्री होता, लेकिन यह अपने ही समाज को धोखा देने वाली बात होती। सहनी ने अंत में कहा कि बिहार विधानसभा 2025 का चुनाव परिणाम अति पिछड़ा समाज के राजनीतिक भविष्य को तय करेगा।

Bihar Assembly Election 2025 में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है: मुकेश सहनी

बता दें कि पिछले दिनों मुकेश सहनी ने साफ कर दिया कि वो बिहार विधानसभा चुनाव किस गठबंधन के साथ मिलकर लड़ेंगे। ‘निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा’ के क्रम में सहरसा पहुंचे सहनी ने कहा था कि आगामी विधानसभा चुनाव में वो ‘इंडिया’ गठबंधन से साथ मिलकर लड़ेंगे। चुनाव बाद ‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *