Lalu Yadav On Modi Govt: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले प्रदेश का विपक्ष सरकार के कामकाज को लेकर लगातार हमलावर है। अब राजद सुप्रीमो और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव ने आए दिन हो रहे रेल हादसे और रेलवे के लगातार घाटे में चलने की खबरों पर केंद्र की मोदी सरकार को घेर लिया है।
लालू प्रसाद यादव ने NDA सरकार को लिया आड़े हाथ
रविवार को पूर्व रेल मंत्री व राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर एनडीए सरकार को निशाने पर लिया। दरअसल, लालू प्रसाद ने कहा कि पिछले 10 साल से एनडीए सरकार ने रेल का किराया बढ़ा दिया गया है। प्लेटफॉर्म टिकट के दाम बढ़ा दिए गए। स्टेशन बेच दिए गए। जनरल बोगियां घटा दी। बुजुर्गों को मिलने वाला लाभ खत्म कर दिया। सेफ्टी-सिक्योरिटी घटाने पर रोज हादसे हो रहे हैं। फिर भी कहते हैं रेलवे घाटे में है। अब यह कहीं रेल की पटरियां ना बेच दें।

बीजेपी ने किया दोतरफा पलटवार
इधर, राजद सुप्रीमो के बयान पर पलटवार करते हुए उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू यादव ने रांची और पटना की संपत्ति बेच दी। देश में अगर किसी रेल मंत्री ने रेलवे की संपत्ति बेचने की शुरुआत की तो वो थे लालू यादव। वहीं दुसरे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि लालू प्रसाद यादव राजनीति के सबसे भ्रष्ट व्यक्तियों में से एक हैं। वह वही व्यक्ति हैं जिन्होंने रेलवे के अंदर नियुक्ति घोटाला के कारण अपने पूरे परिवार को जमानत पर भेज दिया है।
यह भी पढ़ें: बिहार में जनविरोधी Smart Prepaid Meter का विरोध हुआ तेज !
