Kaumudi-Mahotsava 2024 : पटना, शनिवार, दिनांक 21 सितम्बर, 2024ः कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन, पटना के सहयोग से ऐतिहासिक पटना सिटी में दिनांक 16 अक्टूबर, 2024 को कौमुदी महोत्सव का आयोजन होगा। जिलाधिकारी, पटना डॉ. चन्द्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में आज समाहरणालय स्थित सभागार में इसके सफल आयोजन हेतु बैठक की गई। इस महोत्सव के आयोजन हेतु पन्द्रह कोषांगों का गठन किया गया है। बैठक के दौरान डॉ. चन्द्रशेखर ने कहा कि सभी कोषांगों के पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करें। पाटलिपुत्र परिषद्, पटना सिटी के प्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित कर सभी कार्यों को गुणवतापूर्ण ढ़ंग से एवं ससमय पूरा करें।

कौमुदी महोत्सव (Kaumudi-Mahotsava 2024) के सफल आयोजन हेतु 15 कोषांगों का हुआ गठन

  1. आयोजन समिति कोषांग
  2. कलाकार चयन समिति कोषांग
  3. मंच समन्वयक, उद्घोषक चयन आदि कोषांग
  4. यातायात एवं वाहन पार्किंग कोषांग
  5. साफ-सफाई कोषांग
  6. मेमेन्टो, आमत्रंण कार्ड मुद्रण एवं वितरण, स्मारिका कोषांग
  7. नयाचार/सीटिंग प्लान कोषांग
  8. पेयजल, शौचालय कोषांग
  9. विद्युत व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति कोषांग
  10. बैरिकेडिंग एवं डी. एरिया निर्माण कोषांग
  11. फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी कोषांग
  12. चिकित्सा व्यवस्था कोषांग
  13. अग्निशाम व्यवस्था कोषांग
  14. विधि-व्यवस्था कोषांग
  15. प्रचार-प्रसार, फ्लैक्स/बैनर कोषांग

कौमुदी महोत्सव हेतु अपर जिला दण्डाधिकारी (सामान्य) को वरीय नोडल पदाधिकारी तथा जिला नजारत उप समाहर्ता, पटना एवं अनुमंडल पदाधिकारी, पटना सिटी को नोडल पदाधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें: बिहार पर्यटन ब्रांडिंग एवं मार्केटिंग नीति का हुआ शुभारंभ, बिहार के इन्फ्लुएंसरों के लिए भी बड़ा मौका

कौमुदी महोत्सव में ख्याति-प्राप्त कलाकार देंगे अपनी प्रस्तुती

आज के इस बैठक में महोत्सव के लिए कला, संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा हुई। डीएम डॉ. सिंह ने कहा कि कौमुदी महोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। ख्याति-प्राप्त कलाकारों द्वारा भव्य कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया जाएगा। स्थानीय कलाकारों को प्रमुखता दी जाएगी। संस्कृति कर्मियों द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी जाएगी। सांस्कृतिक विरासत परंपरा एवं रीति-रिवाज पर आधारित सुगम संगीत तथा क्लासिकल नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा।

जिलाधिकारी, पटना डॉ. चन्द्रशेखर सिंह

कौमुदी महोत्सव, 2024 (Kaumudi-Mahotsava 2024) का आयोजन होगा भव्य

डीएम डॉ. सिंह ने कहा कि महोत्सव के अवसर पर उत्तम भीड़ प्रबंधन, सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था तथा उत्कृष्ट यातायात प्रबंधन सुनिश्चित किया जाएगा। विधि-व्यवस्था संधारण हेतु दण्डाधिकारियों तथा पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। माननीय जन-प्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि कौमुदी महोत्सव, 2024 का आयोजन भव्य तरीके से किया जाएगा, उन्होंने आम लोगों से कौमुदी महोत्सव में सक्रिय रूप से भाग लेने का आह्वान किया है।

इस बैठक में जिलाधिकारी के साथ वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना श्री राजीव मिश्रा, उप विकास आयुक्त, पटना श्री समीर सौरभ, विशिष्ट पदाधिकारी, अनुभाजन, सिविल सर्जन, पटना, अपर जिला दण्डाधिकारी, सामान्य, महाप्रबंधक, पेसू, पाटलिपुत्र परिषद्, मंगल तालाब, पटना सिटी के प्रतिनिधि एवं अन्य भी उपस्थित थे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *