Darbhanga AIIMS foundation stone: बिहार के दरभंगा में एम्स अस्पताल का शिलान्यास अक्टूबर 2024 में होना तय हुआ है। इस बात का ऐलान खुद केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा जी ने शुक्रवार को किया है।

अगले महीने प्रधामंत्री मोदी रखेंगे Darbhanga AIIMS का foundation stone:

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अब और देर की गुंजाइश नहीं है। अगले माह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दरभंगा एम्स का शिलान्यास करेंगे। नड्डा ने शिलान्यास की तारीख नहीं बतायी है, लेकिन इस ऐलान के बाद दरभंगा समेत पुरे मिथिला में ख़ुशी की लहर है।

यह भी पढ़ें: बिहार पर्यटन ब्रांडिंग एवं मार्केटिंग नीति का हुआ शुभारंभ, बिहार के इन्फ्लुएंसरों के लिए भी बड़ा मौका

मंत्री हरि सहनी ने जताया आभार

जेपी नड्डा के इस ऐलान के बाद बिहार सरकार के पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री हरि सहनी ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा है कि यह आठ करोड़ मिथिला वासियों के लिए ऐतिहासिक ऐलान और दिवाली गिफ्ट है। मंत्री ने कहा कि दरभंगा में अगले महीने एम्स का शिलान्यास करने की घोषणा के लिए स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा जी एवं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति संपूर्ण मिथिलावासियों की ओर से कोटि-कोटि आभार प्रकट करता हूं।

Darbhanga AIIMS foundation stone की घोषणा पर मंत्री हरि सहनी ने जताया आभार !

Darbhanga AIIMS foundation stone: दरभंगा एम्स के निर्माण में दिल्ली IIT से जायेगी तकनिकी मदद

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि लो लैंड एरिया में भवन निर्माण की चुनौती है। इसको देखते हुए केंद्र सरकार ने दरभंगा एम्स के निर्माण में तकनीकी सहयोग के लिए आईआईटी दिल्ली से सहयोग मांगा है। जेपी नड्डा ने बताया कि दरभंगा में जो जमीन राज्य सरकार के लिए दी है वो एम्स निर्माण के लिए सही है। हम सब इस बात से परिचित हैं कि दरभंगा शहर ही लो लैंड है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *