Stree 2 Box Office Collection Day 34

Stree 2 Box Office Collection 34th Day: राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर अभिनीत फिल्म ‘स्त्री 2’ को रिलीज हुए एक महीना से ज्यादा हो चूका है। लेकिन फिल्म अब भी बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म का कलेक्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है। महीने भर बाद भी ‘स्त्री 2’ हर रोज बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘स्त्री 2’ ने रिलीज के 34वें दिन यानी पांचवें मंगलवार को भी जबरदस्त कमाई की है।

Stree 2 Box Office Collection Day 34: 34वें दिन हुई 2.50 करोड़ रुपये की कमाई

निर्देशक अमर कौशिक और निर्माता दिनेश विजान की फिल्म स्त्री 2 रिलीज का एक महीना पूरा कर चुकी है, इसके बावजूद इस मूवी को लेकर दर्शकों में क्रेज खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। अच्छी-खासी तादाद में दर्शक अब भी इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में पहुंच रहे हैं। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘स्त्री 2’ ने रिलीज के 34वें दिन यानी पांचवें मंगलवार को 2.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ ‘स्त्री 2’ की 34 दिनों की कुल कमाई अब 585.85 करोड़ रुपये हो गई है।

यह भी पढ़ें: Vikrant Massey Love Story: कौन है विक्रांत मैसी की पत्नी शीतल ठाकुर ?

सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिन्दी फिल्म बनी Stree 2

लगभग 60 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने सफलता का परचम लहराते हुए इतिहास रच दिया है। यह हिंदी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉरर-कॉमेडी फिल्म साबित हुई है। 34वें दिन फिल्म ने इतिहास ही रच दिया। दरअसल इस हॉरर कॉमेडी ने शाहरुख खान की ‘जवान’ के हिंदी वर्जन में लाइफटाइम कलेक्शन (584 करोड़) का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया। इसी के साथ ‘स्त्री 2’ सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *