Overview:

बिहार लोक सेवा आयोग ने चौथे चरण की विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा (TRE 4.0) का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। कुल 32388 पदों पर रिक्तियां घोषित की गई है। शिक्षा विभाग की अधियाचना के बाद BPSC ने TRE-4 (Bihar Teacher Vacancy 2026)के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथियां जारी कर दी है। इस शिक्षक भर्ती के लिए आयोग 1 सितंबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन शुरू करेगा। पेमेंट 29 सितंबर, 2026 को खत्म होगा। ऑनलाइन एप्लीकेशन 30 सितंबर, 2026 को खत्म होगा।

Khabrilal Live Desk: पटना, 20 अगस्त। Bihar Teacher Vacancy 2026- “कुछ दिनों पहले ही BPSC के माध्यम से 2,027 अभ्यर्थियों का चयन हुआ था। इसके अलावा अन्य विभागों में भी लगातार वैकेंसी आ रही हैं। बिहार में प्राइवेट सेक्टर में भी रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं। पिछले कुछ वर्षों में बड़ी संख्या में शिक्षकों की भर्ती के बाद एक बार फिर शिक्षक भर्ती (Bihar Teacher Vacancy 2026)की प्रक्रिया शुरू हुई है। बिहार से ऐसी खबरें हम जैसे बाहर रहने वाले बिहारियों के लिए बेहद खुशी की बात है।” बेंगलुरु में रहने वाले सुपौल के प्रशांत कुमार बताते हैं।

गौरतलब है कि बिहार लोक सेवा आयोग ने चौथे चरण की विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा (TRE 4.0) का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। कुल 32388 पदों पर रिक्तियां घोषित की गई है। शिक्षा विभाग की अधियाचना के बाद BPSC ने TRE-4 (Bihar Teacher Vacancy 2026)के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथियां जारी कर दी है। इस शिक्षक भर्ती के लिए आयोग 1 सितंबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन शुरू करेगा। पेमेंट 29 सितंबर, 2026 को खत्म होगा। ऑनलाइन एप्लीकेशन 30 सितंबर, 2026 को खत्म होगा।

Also Read: राजस्व बढ़ाने और अवैध खनन रोकने को सख्त नियम, बढ़ी निगरानी और ताबड़तोड़ कार्रवाई

बिहार में अब तक तीन चरण में शिक्षकों की बहाली हुई है। हालांकि इस बार यानी चौथे चरण में होने वाली बहाली में प्रक्रिया बदल गई है। पैटर्न में बदलाव हुआ है। अब प्रारंभिक और मुख्य लिखित परीक्षा को मिलाकर दो चरणों में नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। प्रीलिम्स में सफल होने वाले उम्मीदवारों से मुख्य परीक्षा के लिए अलग से आवेदन लिए जाएंगे।

बिहार सरकार द्वारा बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के माध्यम से आयोजित शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE) के तीन चरणों में कुल 2 लाख 26 हजार 651 शिक्षकों की नियुक्ति की गई है। बीपीएससी टीआरई 4.0 भर्ती के तहत प्राथमिक लेवल पर यानी कक्षा (1-5 तक) 3847, मध्य (कक्षा 6-8) तक 8563 पद, माध्यमिक (कक्षा 9-10) उच्च माध्यमिक (कक्षा 11-12) में 16101 पदों पर बहाली की जाएगी।

शिक्षक भर्ती के लगातार बढ़ते अवसरों को युवा बिहार में रोजगार की बदलती तस्वीर से जोड़कर देख रहे हैं। उनका कहना है कि सरकारी विभागों में लगातार आ रही रिक्तियों और निजी क्षेत्र में बढ़ते अवसरों से बिहार के युवाओं को अपने ही राज्य में बेहतर करियर की उम्मीद मिल रही है।

Bihar Teacher Vacancy 2026: बीएड अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री को कहा धन्यवाद, बोले,शिक्षक भर्ती ने बढ़ाई उम्मीद

“बिहार में बीएड कर लो, नौकरी जरूर मिलेगी, पापा ने यही कहकर बीएड करवाया था। अब सरकार ने इतनी बड़ी शिक्षक भर्ती निकाली है। यह वाकई शानदार पहल है। नौकरी पाने के लिए पूरी मेहनत करेंगे।”
-देवदत्त कुमार, छात्र

-देवदत्त कुमार, छात्र

“शिक्षकों की लगातार भर्तियों के बाद यह सुनने को मिल रहा था कि अब शिक्षक भर्ती नहीं होगी, लेकिन सरकार ने एक बार फिर भर्ती निकालकर ऐसी बातों को गलत साबित कर दिया। सरकार की यह पहल युवाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील है।”
-शिवम कुमार, छात्र

शिवम कुमार, छात्र

“छात्रों के लिए यह सरकार जीवनदायिनी है। प्राइवेट नौकरी हो या सरकारी…युवाओं को रोजगार देने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है।”
-रूपम कुमारी, छात्रा

-रूपम कुमारी, छात्रा

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *