PVC Aadhaar Card: आधार कार्ड एक महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट है। यह देश भर में ऑनलाईन पहचान सत्यापन का एकमात्र स्त्रोत प्रदान करती है। नागरिकों का एक बार नामांकन हो जाने पर वे आधार नम्बर का इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से उपयोग कर अपनी पहचान को सत्यापित और प्रमाणित कर सकते हैं। ऐसे में इसके गुम या खराब हो जाने पर आपके कई जरूरी काम रुक सकते हैं। लेकिन इसके लिए घबराने की जरूरत नहीं है।
मात्र 50 रूपये मिलेगा नया PVC Aadhaar Card
आपको बता दें कि आधार जारी करने वाली संस्था यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) लोगों को PVC आधार ऑनलाइन ऑर्डर करने की सुविधा देता है। UIDAI के अनुसार इसकी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए केवल 50 रुपए का शुल्क देकर PVC आधार कार्ड ऑर्डर किया जा सकता है। यह एक तरह का प्लास्टिक कार्ड होता है, जिस पर आधार कार्ड की जानकारियों को प्रिंट किया जाता है।
यह कार्ड आपके एटीएम या डेबिट कार्ड की तरह आसानी से वॉलेट में आ जाएगा। इसके जल्दी खराब होने की भी चिंता नहीं होगी। यहां हम आपको ऑनलाइन PVC आधार कार्ड आर्डर करने के पूरी प्रोसेस बताने जा रहे हैं।
क्या है PVC Aadhaar Card बनवाने की प्रोसेस?
- यूआईडीएआई की वेबसाइट पर जाएं
- https://uidai.gov.in/ या https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर विजिट करें।
‘My Aadhaar’ सेक्शन खोलें - ‘Order Aadhaar PVC Card’ विकल्प चुनें।
अपना विवरण दर्ज करें - 12 अंकों का आधार नंबर, 16 अंकों की वर्चुअल आईडी, या 28 अंकों की ईआईडी भरें।
सुरक्षा कोड (कैप्चा) डालें।
ओटीपी सत्यापन करें - रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजा गया ओटीपी दर्ज करें और सबमिट करें।
पीवीसी कार्ड का प्रीव्यू देखें - कार्ड का प्रीव्यू दिखाई देगा। सभी जानकारी की पुष्टि करें।
भुगतान करें - ‘Next’ पर क्लिक करें और क्रेडिट/डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग, या यूपीआई का उपयोग करके ₹50 का भुगतान करें।
रसीद डाउनलोड करें - भुगतान पूरा होने के बाद डिजिटल हस्ताक्षरित रसीद डाउनलोड कर लें।
कार्ड वितरण प्रक्रिया - आपका पीवीसी आधार कार्ड पांच दिनों के भीतर इंडिया पोस्ट को भेज दिया जाएगा।
स्पीड पोस्ट के जरिए कार्ड आपके पते पर पहुंचा दिया जाएगा।
ऑफलाइन भी बनवा सकते हैं नया कार्ड
अगर आप ऑनलाइन नहीं बनवाना चाहते तो आप इसे ऑफलाइन भी बनवा सकते हैं। इसके लिए आपको आधार केंद्र जाना होगा। वहां जाकर आप आसानी से अपना नया आधार कार्ड बनवा सकते हैं।
कितने फोर्मेट में उपलब्ध है आधार कार्ड
आधार कार्ड इस वक्त 3 फॉर्मेट – आधार लेटर, ई-आधार और PVC कार्ड में उपलब्ध है। UIDAI के अनुसार बाजार से जो PVC कार्ड बन रहे हैं, वे मान्य नहीं हैं। UIDAI ने हाल ही में अक्टूबर महीने में आधार कार्ड को पॉलिविनाइल क्लोराइड कार्ड (PVC) पर रीप्रिंट कराने की सुविधा दी है।
यह भी पढ़ें: Patna Traffic Update: वाहन चालक और मालिक ध्यान दें, लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन हो सकता है रद्द
