Stree 2 Box Office Collection

Stree 2 Box Office Collection: राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर अभिनीत फिल्म ‘स्त्री 2’ को रिलीज हुए एक महीना से ज्यादा हो चूका है। लेकिन फिल्म अब भी बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म का कलेक्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है। महीने भर बाद भी ‘स्त्री 2’ हर रोज बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई कर रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक पांचवें शनिवार फिल्म का कलेक्शन एक बार फिर बढ़ गया है।

Stree 2 Box Office Collection Day 31: 31वें दिन हुई 4.57 करोड़ रुपये की कमाई

निर्देशक अमर कौशिक और निर्माता दिनेश विजान की फिल्म स्त्री 2 रिलीज का एक महीना पूरा कर चुकी है, इसके बावजूद इस मूवी को लेकर दर्शकों में क्रेज खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। अच्छी-खासी तादाद में दर्शक अब भी इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में पहुंच रहे हैं। ‘स्त्री 2’ ने 31वें दिन यानी बीते शनिवार को 4.57 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं, अब फिल्म का कुल कलेक्शन 547.27 करोड़ रुपये हो चुका है।

सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉरर-कॉमेडी फिल्म है Stree 2

लगभग 60 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने सफलता का परचम लहराते हुए इतिहास रच दिया है। यह हिंदी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉरर-कॉमेडी फिल्म साबित हुई है। इतना ही नहीं यह ‘एनिमल’और ‘गदर 2’ जैसी फिल्मों को शिकस्त देने के बाद भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनने की राह पर निकल गई है। अब तक यह रिकॉर्ड शाहरुख खान अभिनीत फिल्म ‘जवान’ के पास है। ‘जवान’ ने भारत में कुल 640.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *