Asian Hockey Champions Trophy Women 2024: पटना, 14 अक्टूबर 2024 :- बिहार के इतिहास में पहली बार राजगीर में 11 से 20 नवंबर को होने वाली महिला एशियन चैम्पियनशिप ट्रॉफी का आयोजन होना है। इसके प्रचार-प्रसार व खेल जगत में बिहार के बढ़ते कदम की वृहत जानकारी देने के उद्देश्य से ट्रॉफी गौरव यात्रा की शुरुआत की गई है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 1 अणे मार्ग में आयोजित समारोह में हरी झंडी दिखाकर एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी (महिला) (Asian Hockey Champions Trophy Women 2024) गौरव यात्रा का शुभारंभ किया । मुख्यमंत्री ने यात्रा को हरी झंडी दिखाने से पहले ट्रॉफी का अनावरण किया। इसके पश्चात् ट्रॉफी गौरव यात्रा के बस में साथ जानेवालीं एकलव्य स्पोर्ट्स स्कूल की बच्चियों को मुख्यमंत्री ने ट्रॉफी सौंपा।

यह भी पढ़ें: Panchayati Raj Officer Job: बिहार के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, जल्द होगी 15000 से ज्यदा पदों पर बहाली

Asian Hockey Champions Trophy Women 2024 : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गौरव यात्रा का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री, संसदीय कार्य मंत्री, खेल मंत्री एवं उपस्थित वरीय पदाधिकारियों को एकलव्य स्पोर्ट्स स्कूल की बच्चियों ने हॉकी स्टीक भेंटकर उनका अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने हॉकी गौरव यात्रा के लिये तैयार की गयी बस का मुआयना किया। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर बस को विदा कर यात्रा का शुभारंभ किया। ज्ञातव्य है कि बिहार में पहली बार 11 नवंबर से 20 नवंबर 2024 तक आयोजित होनेवाली अंतर्राष्ट्रीय विमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2024 के संदर्भ में ट्रॉफी गौरव यात्रा 14 अक्टूबर से 10 नवंबर तक निकाली जा रही जो हरियाणा, पंजाब, ओडिशा और झारखंड राज्यों के अलावा बिहार के सभी 38 जिलों से होकर गुजरेगी ।

Asian Hockey Champions Trophy Women 2023 का विजेता था भारत

विमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2024 (Asian Hockey Champions Trophy Women 2024) में भारत, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड की महिला हॉकी टीम हिस्सा ले रही हैं। अंतर्राष्ट्रीय राजगीर खेल परिसर के हॉकी ग्राउंड में प्रतियोगिता के सभी मैच खेले जाएंगे। भारत 2023 का विजेता है इसलिए ट्रॉफी भारत के पास ही है जो हमारे लिए बहुत गर्व की बात है। ट्रॉफी गौरव यात्रा का उद्देश्य राज्य में खेल संस्कृति का विकास और खेल के क्षेत्र में राज्य की महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के साथ-साथ भारत के राष्ट्रीय खेल हॉकी के गौरव के प्रति लोगों को जागरूक कर पहली बार बिहार में होनेवाली इस प्रतियोगिता को सफल बनाना है।

यह भी पढ़ें: Tax Devolution To States: दिवाली से पहले उत्तर प्रदेश और बिहार को केंद्र सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, 1,78,173 करोड़…

Asian Hockey Champions Trophy Women 2024 को मेजबानी का गौरव बिहार को मिला

जहां-जहां ट्रॉफी गौरव यात्रा पहुंचेगी वहां स्थानीय प्रशासन के सहयोग से वहां ट्रॉफी के स्वागत और सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे ताकि बिहार में पहली बार होने वाली इस अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता को सफल बनाने में सबकी भागीदारी सुनिश्चित की जा सके। राज्य में खेल और खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास और महिला सशक्तिकरण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता और निरंतर प्रयास के सकारात्मक परिणाम के रूप में ही अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता ‘विमेंस एशियन चौंपियंस ट्रॉफी 2024 की मेजबानी करने का गौरव बिहार को प्राप्त हुआ है।

Asian Hockey Champions Trophy Women 2024 को मेजबानी का गौरव बिहार को मिला

गौरतलब है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 29 अगस्त को राजगीर खेल परिसर में अंतर्राष्ट्रीय खेल अकादमी और एस्ट्रो टर्फ हॉकी ग्राउंड का उद्घाटन किया था और 5 अक्टूबर को विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के शुभंकर और लोगो का अनावरण भी किया था ।

इस अवसर पर जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, पुलिस महानिदेशक आलोक राज, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, खेल विभाग के प्रधान सचिव डॉ0 बी० राजेंदर, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवीन्द्रण शंकरण, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, खेल विभाग के निदेशक महेन्द्र कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *