Khabrilal Live Desk: , 6 अगस्त। दरभंगा सदर के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) गौरव कुमार ने गुरुवार को अपने कार्यालय कक्ष में राशन कार्ड निर्माण (Ration Card Darbhanga) कार्य की समीक्षा बैठक की। बैठक में सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (एमओ) एवं कार्यपालक सहायक मौजूद रहे।

बैठक के दौरान एसडीओ ने नए राशन कार्ड निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को अधिक से अधिक पात्र लाभुकों का राशन कार्ड शीघ्र बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सहयोग शिविरों में प्राप्त राशन कार्ड संबंधी आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि पात्र लोगों को योजना का लाभ जल्द मिल सके।

समीक्षा बैठक में राशन कार्ड के लिए आवेदन प्रक्रिया पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने बताया कि पात्र लाभुक ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन आधार से पंजीकृत मोबाइल नंबर के जरिए किया जा सकता है, जबकि ऑफलाइन आवेदन संबंधित प्रखंड आपूर्ति कार्यालय में जमा किया जा सकता है।

राशन कार्ड आवेदन के लिए परिवार के सभी पात्र सदस्यों का आधार कार्ड, परिवार के मुखिया का जाति, आवासीय एवं आय प्रमाण पत्र, बैंक खाता विवरण, पारिवारिक फोटो तथा निर्धारित आवेदन प्रपत्र आवश्यक होंगे।

Also Read: Aadhaar Card New Rule: आधार कार्ड में बदलना हुआ कठिन, जानिये नया नियम

बैठक में एसडीओ गौरव कुमार ने राशन कार्ड लाभुकों के ई-केवाईसी (e-KYC) कार्य में तेजी लाने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ई-केवाईसी और लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित कर पात्र लाभुकों को समय पर सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *