शिवहर से मोहम्मद हसनैन की रिपोर्ट: जिले में सर्दी का प्रकोप और घने कोहरे के बीच असहाय और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए समाजसेवी और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राधा कांत गुप्ता (उर्फ बच्चू जी) ने एक सराहनीय पहल की है। अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को निभाते हुए, उन्होंने शिवहर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों में करीब 200 से अधिक गरीब और असहाय लोगों को कंबल वितरित किए।

गुप्ता ने पुरनहिया, पिपराही और अन्य प्रखंडों के गांवों का दौरा किया और ठंड से परेशान जरूरतमंदों तक पहुंचकर उन्हें राहत पहुंचाई। इस मौके पर उन्होंने जनसहयोग की अहमियत पर जोर देते हुए समाज के सक्षम वर्ग से भी अपील की कि वे ऐसे कार्यों में आगे आएं। राधा कांत गुप्ता ने कहा, “ठंड के इस मौसम में फुटपाथों और खुले स्थानों पर रहने वाले लोगों को विशेष सहायता की आवश्यकता होती है। समाज के हर सक्षम व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए और जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए।”

पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राधा कांत गुप्ता (उर्फ बच्चू जी)

स्थानीयों लोगों ने पूर्व विधानसभा प्रत्याशी पहल की सराहना

कंबल वितरण कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गुप्ता के प्रयासों की जमकर सराहना की। उनका मानना है कि इस तरह की पहल से समाज में मानवीयता और जिम्मेदारी की भावना को बल मिलता है। गांव के बुजुर्गों और युवाओं ने गुप्ता के इस कदम की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी यह पहल सर्दी के मौसम में असहायों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राधा कांत गुप्ता ने दिया परोपकार और दायित्व का संदेश

यह कार्यक्रम केवल ठंड से राहत देने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में परोपकार और सामुदायिक दायित्व की भावना को बढ़ावा देने के लिए भी महत्वपूर्ण है। गुप्ता का यह प्रयास समाज के सक्षम वर्ग के लिए एक प्रेरणा है कि वे भी जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आएं। राधा कांत गुप्ता का यह अभियान जरूरतमंदों के लिए न केवल राहत लेकर आया है, बल्कि समाज में परोपकार और संवेदनशीलता का एक सकारात्मक संदेश भी दिया है। उनका यह प्रयास शिवहर जिले में एक मिसाल बन गया है और अन्य लोगों को भी प्रेरित करेगा।

पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राधा कांत गुप्ता

यह भी पढ़ें: बिहार पर्यटन ब्रांडिंग एवं मार्केटिंग नीति

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *