Private Space in Android 15: Google ने Android 15 को लॉन्च कर दिया है। Android 15 में गूगल ने कई नए फीचर्स जोड़े हैं, जिसमें एक प्राइवेसी फीचर Private Space को भी शामिल किया गया है। इसकी मदद से डेटा सिक्योर रखने में मदद मिलती है। आइए, जानते हैं कि ये प्राइवेट स्पेस क्या है (What is Private Space in Android 15) और कैसे काम करता है।
What is Private Space in Android 15
दरअसल, Android 15 का ये फीचर अलग से वर्चुअल स्पेस क्रिएट करता है। इसमें यूजर्स अपनी सेंसेटिव डेटा को सिक्योर रख सकते हैं। यूजर्स इसमें फोटोज, वीडियोज और फाइल्स को सेव रख सकते हैं, जिसे कोई भी एक्सेस नहीं कर सकेगा। इसमें Google Photos, Files, Chrome, Screenshots के डुप्लीकेट फाइल्स को भी सेव रख सकते हैं। खास बात ये भी है कि यूजर्स जिस ऐप को हाइड करना चाहते हैं, वे नॉर्मल ऐप ड्रॉर में नहीं दिखाई देगा। प्राइवेट स्पेस के ऐप्स पर एक ताले का आइकन दिखाई देगा, जो बताता है कि आपका डेटा सुरक्षित है। यूजर्स अपने फोन में प्राइवेट स्पेस को लॉक और अनलॉक कर सकते हैं। जानिए पूरा प्रोसेस।
यह भी पढ़ें: Elon Musk’s Starlink: JIO और Airtel को बड़ा झटका, सरकार ने नहीं मानी बात, 16 अक्टूबर…
Private Space कैसे करें इनेबल? (How to enable Private Space in Android 15 ?)
- सबसे पहले अपने फोन को लेटेस्ट Android 15 से अपडेट करें।
- फिर फोन की सेटिंग्स में जाएं और Security & Privacy सेक्शन को स्क्रॉल करें।
- यहां आपको Private Space मेन्यू दिखाई देगा। वहां टैप करें।
- फिर Set Up पर टैप करना होगा और एक नया अकाउंट सेटअप करना होगा।
- प्राइवेट स्पेस क्रिएट होने के बाद आप इसे जब चाहे डिलीट भी कर सकते हैं।
बता दें कि इस नए ऑपरेटिंग सिस्टम को गूगल ने अपने Pixel सीरीज के स्मार्टफोन के लिए पेश किया है। Google ने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया कि Android 15 अपडेट के साथ Pixel स्मार्टफोन्स पर कई नए फीचर्स आ रहे हैं। इनमें सबसे खास Theft Detection Lock फीचर है, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल करके यह पता लगाता है कि डिवाइस को छीना या चुराया गया है और उसके बाद वह फोन को ऑटोमैटिक लॉक कर देगा। इसके अलावा यूजर्स मौजूदा Remote Lock फंक्शन का इस्तेमाल करके अपने मोबाइल नंबर के जरिए डिवाइस को मैन्युअल रूप से लॉक कर सकते हैं।

