PAN 2.0 Project क्या है ? जानिए कैसे बनेगा और कितना आएगा खर्च ?

PAN 2.0 Project: केंद्रीय कैबिनेट ने सोमवार को बैठक में कई अहम फैसले लिए। बैठक में 1,435 करोड़ रुपये की PAN 2.0 प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई। इसका मकसद परमानेंट अकाउंट नंबर (PAN) को सरकारी एजेंसियों की सभी डिजिटल सिस्टम के लिए ‘कॉमन बिजनेस आइडेंटिफायर’ बनाना है। PAN 2.0 प्रोजेक्ट के तहत PAN कार्ड को QR कोड (QR code PAN card) के साथ मुफ्त में अपग्रेड किया जाएगा।

PAN 2.0 Project: पैन का नंबर नहीं बदलेगा

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पैन कार्ड हमारे जीवन का हिस्सा है। यह मध्यम वर्ग और छोटे व्यवसाय के लिए महत्वपूर्ण है। इसे अपग्रेड किया गया है। इसके तहत मौजूदा पैन के नंबर को बदले बिना कार्ड एडवांस किए जाएंगे। नए पैन कार्ड क्यूआर कोड वाले होंगे। इसके लिए ऑनलाइन प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इसके लिए अलग से कोई शुल्क नहीं लगेगा।

PAN कार्ड क्या होता है?

परमानेंट अकाउंट नंबर (PAN) को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट जारी करता है। इसका ज्यादातर इस्तेमाल वित्तीय कामकाज के लिए होता है। जैसे कि इनकम टैक्स भरना, बैंक अकाउंट ओपन करना या प्रॉपर्टी खरीदना। पैन कार्ड (Pan Card) 10 अंकों का नंबर होता है, जिसमें आपके वित्तीय लेनदेन से जुड़ी सारी जानकारियां दर्ज होती हैं। जैसे कि आपकी आय कितनी है, आपका कितना टैक्स भरते हैं आदि। इसमें आपके निवेश से जुड़ी पूरी जानकारियां भी होती हैं।

नया पैन कार्ड (PAN 2.0 Project) क्यों ला रही सरकार?

केंद्र सरकार ने पैन अपग्रेड के लिए PAN 2.0 प्रोजेक्ट शुरू करने का निर्णय लिया है। यह एक प्रमुख ई-गवर्नेंस पहल है, जिसका उद्देश्य पैन कार्ड के ऑथेंटिकेशन और उपयोग को अधिक सरल और सुरक्षित बनाना है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के मुताबिक वर्तमान में पैन कार्ड से जुड़े सॉफ्टवेयर 15-20 साल पुराने हो चुके हैं, जिन्हें अपडेट करना जरूरी है। PAN 2.0 के जरिए सरकार टैक्सपेयर्स को उन्नत और आसान डिजिटल अनुभव प्रदान करने की योजना है।

नया पैन कार्ड (PAN 2.0 ) कैसे प्राप्त होगा?

अगर आपके पास पहले से पैन कार्ड है, तो आपको कुछ भी करने की जरूरत नहीं है। सरकार आपका पैन कार्ड अपग्रेड कर देगी और इसे आपके रजिस्टर्ड पते पर भेज दिया जाएगा। इसके लिए आपको कोई शुल्क नहीं देना होगा। वहीं, अगर आपके पास पैन कार्ड नहीं है, तो आपको डिजिटल या फिजिकल पैन कार्ड के लिए आवेदन करना होगा।

नए पैन कार्ड (PAN 2.0 ) में क्या खास होगा?

नए पैन कार्ड में क्यूआर कोड (QR code PAN card) जैसी आधुनिक सुविधाएं शामिल होंगी, जो उपयोगकर्ता अनुभव को अधिक सरल और बेहतर बनाएंगी। PAN 2.0 परियोजना के जरिए सरकार डिजिटल इंडिया के तहत पैन कार्ड को अधिक उपयोगी और सुरक्षित बनाना चाहती है।

यह भी पढ़ें: Know how to order PVC Aadhaar Card at home

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *