Vikrant Massey Love Story: बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी इन दिनों अपनी फिल्म सेक्टर-36′ के प्रमोशन में वयस्त हैं। 13 सितंबर को विक्रांत मैसी की फिल्म सेक्टर 36 रिलीज हुई। नेटफ्लिक्स पर आई इस फिल्म में विक्रांत मैसी और दीपक डोबरियाल जैसे कलाकर नजर आ रहे हैं। एक्टर को उनकी दमदार एक्टिंग के लिए जाता है। उन्होंने 12th फेल, मिर्जापुर, हसीन दिलरुबा और क्रिमिनल जस्टिस जैसी बेहतरीन फिल्में और सीरीज में काम किया है। विक्रांत मैसी की एक्टिंग से तो सभी वाकिफ हैं, लेकिन उनकी लव स्टोरी के बारे में बहुत ही कम लोग जानते होंगे। आज हम आपको अपने स्टोरी के माध्यम से विक्रांत की लव स्टोरी और उनकी पार्टनर के बारे में बताने जा रहे रहे हैं।
कौन है विक्रांत मैसी की पार्टनर (Who is Vikrant Massey’s wife?)
विक्रांत मैसी की पत्नी का नाम शीतल ठाकुर है। उनका जन्म 13 नवंबर को हिमाचल प्रदेश धर्मशाला में हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूलिंग चंडीगढ़ से की है। उसके बाद उन्होंने दिल्ली के कॉलेज से बीटेक किया है। कॉलेज के दिनों में शीतल फेमिना मिस हिमाचल का खिताब भी जीत चुकी हैं। शीतल ने अपने करियर की शुरुआत साल 2012 में मॉडलिंग से की थी। उन्होंने कई टीवी ब्रांड्स के लिए शूट भी किया है। शीतल एक बेहतरीन पंजाबी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने अपनी एक्टिंग की शुरुआत साल 2016 में बंबूकाट से की थी। इसके बाद शीतल ठाकुर कई वेब सीरिज में भी काम किया है। जिसमें ‘अपस्टार्ट्स’, ‘बृज मोहन अमर रहे’ और ‘छप्पड़ भार के’ शामिल है।

पहली बार 2015 मिले थे कपल
विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर की पहली मुलाकात साल 2015 में आई वेब सीरीज ‘ब्रोकन बट ब्यूटीफुल’ के सेट पर हुई थी। सीरीज में शीतल ने विक्रांत की पत्नी का किरदार निभाया था। सीरीज के दौरान ही दोनों करीब आए और दोनों को एक दूसरे से बातें करते, मुलाकातें करते प्यार हो गया था।। इसके बाद 2019 में सगाई और 2022 में दोनों ने शादी कर ली।
फल्मों से पहले टीवी सीरियल में काम करते थे विक्रांत मैसी
बॉलीवुड में आने से पहले विक्रांत टेलीविजन सीरियल्स का का जाना-माना चेहरा थे। उन्होंने ‘बाबा ऐसो वर ढूंढो’ में मुरली लाल और ‘कुबूल है’ में अयान अहमद खान का किरदार निभाया था। विक्रांत पॉपुलर टेलीविजन शो ‘बालिका वधू’ में भी छोटा सा किरदार निभा चुके हैं। टेलीविजन नें अपने अभिनय से तारीफें बटोरने के बाद विक्रांत ने ‘लुटेरा’ और ‘दिल धड़कने दो’ जैसी फिल्मों में छोटी भूमिकाएं निभाईं।
