Time of Day (ToD) : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुतबिक बिजली कंपनियों ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। रिपोर्ट्स की माने तो राज्य के घरेलू उपभोक्ताओं को दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली मिलेगी। नवम्बर में बिहार विद्युत विनियामक आयोग को दिए जाने वाली टैरिफ प्रस्ताव में इसको शामिल किया जा सकता है।

बिजली कंपनियों की ओर से कहा जा रहा है कि वर्तमान समय में औद्योगिक इकाईयों को टाइम ऑफ डे टैरिफ (टीओडी) की सुविधा मिल रही है इसलिए अब यह सुविधा राज्य के घरेलू उपभोक्ताओं को भी देने पर विचार किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक नवंबर में बिहार विद्युत विनियामक आयोग (Bihar Electricity Regulatory Commission) को दिए जाने वाली टैरिफ प्रस्ताव में इसको शामिल किया जा सकता है। बिहार विद्युत विनियामक आयोग की अनुमति के बाद ही यह नई व्यवस्था लागू होगी।

Time of Day (ToD) की विशेषता

सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक 20 प्रतिशत कम दर पर बिजली मिलेगी।
शाम 5 बजे से रात 11 बजे तक 20 प्रतिशत ज्यादा दर पर बिजली मिलेगी।
रात 11 बजे से सुबह 9 बजे तक सामान्य दर पर बिजली आपूर्ति होगी।

ऐच्छिक विकल्प के रूप में होगा Time of Day (ToD) टैरिफ की व्यवस्था

बिजली कंपनी केअधिकारियों के मुताबिक, यह उपभोक्ताओं के ऐच्छिक विकल्प के रूप में रह सकता है और जो उपभोक्ता इस मोड में आना चाहेंगे, उनको टीओडी का लाभ मिलेगा, और जो उपभोक्ता रूफटॉप सोलर लगाकर अपने छत पर ग्रिड कनेक्टेड बिजली उत्पादन करते हैं, वैसे उपभोक्ताओं को नेट मीटरिंग से पोस्ट पेड की सुविधा मिलेगी।

यह भी पढ़ें: बिहार पर्यटन ब्रांडिंग एवं मार्केटिंग नीति का हुआ शुभारंभ, बिहार के इन्फ्लुएंसरों के लिए भी बड़ा मौका

स्मार्ट प्रीपेड मीटर बदलने की जरूरत नहीं

बता दें कि बिहार में कुल 2.7 करोड़ बिजली उपभोक्ता हैं, जिमें लगभग 50% ग्रामीण उपभोक्ता है वहीं, 33% अर्बन कंज्यूमर (शहरी उपभोक्ता) हैं। यह सुविधा उपभोक्ताओं को ऐच्छिक विकल्प के रूप में दी जा सकती है। मिली जानकारी के अनुसार, टीओडी टैरिफ लागू होने के बाद भी स्मार्ट प्रीपेड नहीं बदलना पड़ेगा। उपभोक्ता स्मार्ट प्रीपेड मीटर को सोलर प्लांट लगाने पर नेट मीटरिंग के रूप में उपभोक्ता उपयोग कर सकते हैं और फिर औसत बिजली बिल की समस्या समाप्त होगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *