Tax Devolution To States

Tax Devolution To States: केंद्र सरकार ने आगामी त्योहारी सीजन दुर्गापूजा, दिवाली और छठ को देखते हुए राज्य सरकारों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश सहित देश के अन्य राज्यों के लिए केंद्र सरकार ने 1,78,173 करोड़ रुपये का टैक्स डिवॉल्यूशन जारी किया है, जिसमें से 89,086 करोड़ रुपये विशेष रूप से इस फेस्टिव सीजन के लिए एडवांस में दिए गए हैं। गुरुवार को वित्त मंत्रालय की ओर से बयान जारी कर इस बारे में जानकारी दी गई।

Tax Devolution To States: एडवांस पैसा जारी

वित्त मंत्रालय ने 10 अक्टूबर 2024 को इस संबंध में एक प्रेस रिलीज जारी किया। इसमें बताया गया कि सामान्य तौर पर मासिक टैक्स डिवॉल्यूशन लगभग 89,086.50 करोड़ रुपये होता है, लेकिन त्योहारी मौसम को देखते हुए इस बार एडवांस राशि जारी की गई है ताकि राज्य सरकारें कैपिटल एक्सपेंडिचर को बढ़ा सकें और विकास कार्यों को सुगम बना सकें।

Tax Devolution To States: बिहार को मिला 17,921 करोड़

सरकार ने सबसे ज्यादा पैसे उत्तर प्रदेश को दिए हैं। उत्तर प्रदेश को 31,962 करोड़ रुपये मिले हैं। बिहार को 17,921 करोड़ रुपये हैं। वहीं, वित्त मंत्रालय ने बंगाल और मध्य प्रदेश के लिए 13,987 और 13,404 करोड़ रुपये जारी किए हैं। वहीं, सरकार ने मेघालय, त्रिपुरा और मणिपुर को फंड दिए हैं। केंद्र ने मेघालय को 1,367 करोड़ रुपये ,त्रिपुरा को 1,261 करोड़ रुपये और मणिपुर को 1,276 करोड़ रुपये रुपये जारी किए हैं। इसके अलावा आंध्र और तमिलनाडु को भी फंड मिले हैं।

यहाँ देखें किस राज्य को कितना पैसा मिला ?

Tax Devolution To States

यह भी पढ़ें: Smart City Mission Bihar: स्मार्ट सिटी को लेकर नई जानकारी आई सामने, अगले 5 महीनों ‘चमक’ जाएंगे बिहार के शहर

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *