शिवहर से मोहम्मद हसनैन की रिपोर्ट : पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार सिन्हा द्वारा आम जनता की सुविधाओं और उनके समस्याओं के समाधान के लिए पंचायत बार जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस आयोजन के दूसरे दिन पिपराही प्रखंड के परसौनी बैज, कमरौली पंचायत, धनकौल और मीनापुर बलहा पंचायत के लिए धनकौल गैस एजेंसी के पास सुबह 10:30 बजे से 11:30 बजे तक जनता दरबार लगाया गया।

शिवहर पुलिस अधीक्षक

इस जनता दरबार में एसडीपीओ सुशील कुमार, मुख्यालय पुलिस उपाधीक्षक, यातायात पुलिस, स्थानीय थाना अध्यक्ष, अनुसंधानकर्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। यह पहली बार है जब जिले में पंचायत स्तर पर जनता दरबार का आयोजन किया गया है, जो पुलिस अधीक्षक का एक सराहनीय कदम है। मीनापुर पंचायत के मुखिया अवधेश कुमार, कमरौली पंचायत के मुखिया आलोक कुमार, परसौनी बैज की मुखिया भाग्य नारायण साह, धनकौल पंचायत के मुखिया सहित आम जनता भी इस जनता दरबार में मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *