शिवहर से मोहम्मद हसनैन की रिपोर्ट: जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय शिवहर की अध्यक्षता में बुधवार को समेकित बाल विकास सेवायें(ICDS) द्वारा संचालित सभी योजनाओं की समीक्षा की गई।

समीक्षा में जिला पदाधिकारी द्वारा बिंदुवार आंगनवाड़ी केंद्र भवन निर्माण, शौचालय एवं पेयजल, प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना तथा पोषण ट्रैकर का अनुश्रवण किया गया।

जिला प्रोग्राम पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि जिले में कुल 17 आंगनवाड़ी केंद्रों के शौचालय ध्वस्त हैं/नही है। जिला पदाधिकारी द्वारा निदेशक DRDA को सभी 17 शौचालय के निर्माण हेतु सूची उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया।

मौके पर निदेशक DRDA, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, जिला समन्वयक एवं सभी महिला पर्यवेक्षिका मौजूद थीं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *