Samsung Galaxy F05 : सैमसंग ने अपने नए फोन Samsung Galaxy F05 को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह फोन दमदार फीचर्स के साथ आता है, साथ ही इसकी कीमत भी बहुत कम है। Samsung Galaxy F05 एक एंट्री लेवल फोन है जिसे उनलोगों को ध्यान में रखते हुए पेश किया गया है जो कि पहली बार स्मार्टफोन इस्तेमाल करने जा रहे हैं।
Samsung Galaxy F05 की स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स
- प्रोसेसर: MediaTek Helio G85 चिपसेट
- रैम और स्टोरेज: 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।
- डिस्प्ले: 6।7 इंच HD+ स्क्रीन
- ऑपरेटिंग सिस्टम: Android 14 आधारित One UI 5 के साथ आता है। फोन को दो OS अपग्रेड और चार साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे।
- कैमरा: फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। फ्रंट में 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
- बैटरी: 5,000mAh बैटरी के साथ 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है, जो USB Type-C पोर्ट के जरिए की जा सकती है।
- सिक्योरिटी: यह फोन फेस अनलॉक फीचर के साथ आत है।
- डिजाइन: फोन के रियर पैनल पर लेदर पैटर्न है, जो इसे एक प्रीमियम लुक देता है।
यह भी पढ़ें: पावर बैंक का ज्यादा इस्तेमाल हो सकता है नुकसानदायक, पूरी बात जान लीजिये
Samsung Galaxy F05 की भारत में कीमत
फोन Android 14 पर बेस्ड है। Samsung Galaxy F05 की भारत में कीमत 7,999 रुपये रखी गई है, जो 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है। इसकी बिक्री 20 सितंबर से फ्लिपकार्ट, सैमसंग इंडिया की वेबसाइट और चुनिंदा ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर शुरू हो चुकी है।
