RRB Exam Calendar 2025 : रेलवे भर्ती परीक्षाओं की तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों के लिए एक अच्छी खबर है. रेल मंत्रालय, भारत सरकार ने आरआरबी परीक्षा कैलेंडर 2025 जारी कर दिया है। भर्तियों का पूरा शेड्यूल (RRB Exam Calendar 2025 जारी कर दिया है। जिसमें साल 2025 की भर्तियों का विवरण दिया गया है।सभी रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) को एक पत्र जारी किया गया है, जो सहायक लोको पायलट, टेक्नीशियन, NTPC जुएट और अंडर ग्रेजुएट, पैरामेडिकल श्रेणियों आदि जैसे विभिन्न पदों के लिए भर्ती करेंगे।
RRB Exam Calendar 2025: कब आएगा किस पद के लिए नोटिफिकेशन?
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने अगले साल की जाने भर्तियों का वार्षिक कैलेंडर (RRB Exam Annual calendar)जारी किया है। जिसमें बड़ी भर्तियों का विवरण बताया गया है। असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती 2025 के लिए जनवरी में नोटिफिकेशन जारी होना प्रस्तावित है। वहीं टेक्नीशियन भर्ती 2025 (RRB Exam 2025) के लिए मार्च, एनटीपीसी, जेई पैरामेडिकल कैटेगिरीज के लिए जून 2025, और सितंबर में लेवल 1 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।
विभिन्न पदों के लिए इस महीने जारी होगा नोटिफिकेशन

रेलवे ने अभी तक केवल इन भर्तियों का विवरण ही जारी किया है। इसमें ग्रुप डी, आरपीएफ समेत और अन्य भर्तियों का जिक्र नहीं किया गया है। हालांकि ये भर्तियां भी होनी प्रस्तावित है। जिनका उम्मीदवारों को बेसब्री से इंतजार है। अभ्यर्थी डायरेक्ट लिंक के जरिए पूरी एग्जाम शेड्यूल देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें; Court secretary and Amicus curiae Job : खुशखबरी ! बिहार में कचहरी सचिव और न्याय मित्र की होगी बंपर बहाली
