Rojgar Camp 11 नवंबर को होगा जॉब कैम्प का आयोजन, युवाओं के लिए मौका

Rojgar Camp: दरभंगा 05 नवम्बर 2024: अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा के माध्यम से 11 नवम्बर (सोमवार) को आई.टी.आई, रामनगर के निकट संयुक्त श्रम भवन, लहेरियासराय के कार्यालय परिसर में Mitrata Inclusive Financial Services Pvt.Ltd द्वारा पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक जॉब कैम्प का आयोजन किया गया है। उक्त जॉब कैम्प में साक्षात्कार के बाद रोजगार दिया जाएगा, जिसमें अभ्यर्थियों की उम्र सीमा 32 वर्ष निर्धारित किया गया है। नियोजकों द्वारा मैट्रिक,12वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की बहाली की जाएगी।

Rojgar Camp: Field officer के 50 पदों पर होगी नियुक्ति

नियोजकों द्वारा Field officer के लिए कुल -50 पदों पर नियुक्ति के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नियोजक द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को 13 हजार से 17, हजार रुपये (फ्रेशर) वेतन सहित अन्य मुफ्त आवास इंसेंटिव फ्यूल खर्च प्रतिमाह दिया जाएगा ।

यह भी पढ़ें: Hindu temple attacked in Canada: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कनाडा में हिंदू मंदिर पर हमले की कड़ी निंदा

Rojgar Camp में मधुबनी के आसपास मिलेगा रोजगार

आपको बता दें कि नियोजक द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को मधुबनी एवं उसके आस पास के जिलों में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। चयनित अभ्यर्थी को दो पहिया वाहन एवं चालक लाइसेंस होना अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार मेला में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ उठा सकते हैं। उक्त जॉब कैंप में भाग लेने हेतु अभ्यर्थियों के लिए नियोजनालय निबंधन अनिवार्य है।

Rojgar Camp: 11 नवंबर को होगा जॉब कैम्प का आयोजन, युवाओं के लिए मौका

यह भी पढ़ें: Foundation Stone of Darbhanga AIIMS: बिहारवासियों के लिए बड़ी सौगात, दरभंगा एम्स का शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी, जानिये पूरा डिटेल

NCS Protal पर निबंधन करा सकते हैं

इच्छुक अभ्यर्थी भारत सरकार के NCS Protal (www.ncs.gov.in) पर जाकर खुद से या इस नियोजनालय में आकर निबंधन करा सकते हैं । अभ्यर्थी अपना बायोडाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, 05 रंगीन फोटो, आधार* कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक एवं अन्य प्रमाण पत्र के साथ जॉब कैंप में भाग ले सकते हैं। बता दे कि जॉब कैम्प में भाग लेना पूर्णतः निःशुल्क है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *