Ratan Tata Successor : दुनिया के दिग्गज कारोबारी और भारत के बहुमूल्य रत्न, रतन टाटा अब हमारे बीच नहीं हैं। 86 साल की उम्र में बुधवार रात उन्होंने आखिरी सांस ली। रतन टाटा कुछ समय से बीमार चल रहे थे और मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। वो अपने सादगीपूर्ण जीवन और सामाजिक कार्यों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने टाटा ट्रस्ट्स के माध्यम से अनगिनत समाजसेवी कार्यों को प्रोत्साहित किया है।
रतन टाटा के यूं चले जाने से पूरे देश में गम का माहौल है। साथ ही लोगों के मन में अब यह सवाल भी है कि रतन टाटा का अगला उत्तराधिकारी (Ratan Tata Successor) कौन होगा। उनकी 3800 करोड़ रुपये की संपत्ति का वारिस कौन होगा? बता दें कि रतन टाटा के कोई संतान नहीं है।
टाटा ग्रुप का संभवित उत्तराधिकारी
नोएल टाटा 67वर्ष : रतन टाटा के सौतेले भाई, नोएल टाटा को टाटा समूह के उत्तराधिकार (Ratan Tata Successor ) के लिए एक प्रमुख उम्मीदवार माना जा रहा है। नोएल टाटा, नेवल टाटा और सिमोन की संतान हैं, और उनकी टाटा समूह के साथ गहरी भागीदारी है।
लिआ टाटा 39 वर्ष (Leah Tata)
लिया टाटा, नोएल नवल टाटा की सबसे बड़ी संतान है। उन्होंने मैड्रिड, स्पेन के IE बिजनेस स्कूल से मार्केटिंग में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। 2006 में उन्होंने टाटा समूह के साथ ताज होटल्स रिसॉर्ट्स एंड पैलेसेज में असिस्टेंट सेल्स मैनेजर के रूप में अपनी यात्रा शुरू की और अब वे इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (IHCL) में वाइस प्रेसिडेंट के पद पर कार्यरत हैं। वह टाटा एजुकेशन ट्रस्ट, टाटा सोशल वेलफेयर ट्रस्ट और सार्वजनिक ट्रस्ट में भी काम करती हैं। वह 2006 से होटल इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं। हालांकि, 2010 में उन्होंने 3 महीने के लिए लुई विटॉन में इंटर्नशिप भी की थी।
यह भी पढ़ें: Ratan Tata Death: नहीं रहे उधोगपति रतन टाटा, 86 वर्ष के उम्र में ली अंतिम सांस
माया टाटा 34 वर्ष (Maya Tata):
माया टाटा, नोएल नवल टाटा की छोटी बेटी है। उन्होंने बेयस बिजनेस स्कूल और यूनिवर्सिटी ऑफ वारविक से शिक्षा प्राप्त की है। टाटा अवसर निधि (Tata Opportunities Fund) और टाटा डिजिटल में उनकी प्रमुख भूमिकाएं रही हैं। टाटा न्यू ऐप को लॉन्च करने में उनका योगदान महत्वपूर्ण माना जाता है।
नेविल टाटा 32 वर्ष (Neville Tata):
टाटा समूह की रिटेल शाखा में सक्रिय नेविल टाटा वर्तमान में स्टार बाजार का नेतृत्व कर रहे हैं। नेविल की शादी मानसी किर्लोस्कर से हुई है, जो टोयोटा किर्लोस्कर समूह की उत्तराधिकारी हैं। नेविल टाटा को शुरू में पैकेज्ड फूड और बेवरेज डिवीजन का प्रबंधन सौंपा गया था। उन्होंने इस क्षेत्र में अपनी क्षमता साबित करने के बाद, ज़ूडियो का कार्यभार भी संभाला। विशेषज्ञों का मानना है कि नेविल टाटा को टाटा समूह के उत्तराधिकारी के रूप में तैयार किया जा रहा था।
