Ratan Tata Death: नहीं रहे उधोगपति रतन टाटा, 86 वर्ष के उम्र में ली अंतिम सांस

Ratan Tata Death: अभी-अभी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मिल रही सूचना के मुताबिक दिग्गज कारोबारी रतन टाटा (Ratan Naval Tata) का निधन हो गया है। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली है। 86 वर्षीय कॉरपोरेट दिग्गज रतन टाटा उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे, वो पिछले कुछ समय से काफी बीमार थे। रतन टाटा को बीते सोमवार मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, हालांकि उनकी हालत में सुधार की खबरें भी सामने आई, जिसके बाद लोगों ने कुछ राहत की सांस ली थी।

Ratan Tata Death की खबर से देश में शोक की लहर

रतन नवल टाटा के निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर फैल गई है। सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले अपनी भावुक श्रद्धांजलि दे रहे हैं। रतन टाटा, जितने सफल उद्योगपति थे, उतने ही बड़े दानी भी थे। उन्होंने कई मौकों पर गरीबों और जरूरतमंद लोगों की मदद की थी।

बता दें कि 7 अक्टूबर को एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं को ‘अफवाह’ बताकर खारिज कर दिया था और अपने फॉलोअर्स और प्रशंसकों को बताया था कि चिंता की कोई बात नहीं है और वह उम्र संबंधी चिकित्सा स्थितियों के लिए जांच करा रहे हैं। उन्होंने अपने आखिरी पोस्ट में लिखा था “मैं वर्तमान में अपनी आयु-संबंधी चिकित्सा स्थितियों के कारण चिकित्सा जांच करवा रहा हूं।” उन्होंने कहा, “चिंता का कोई कारण नहीं है। मैं अच्छे मूड में हूं।”

28 दिसंबर 1937 को हुआ था जन्म

अरबपति कारोबारी और बेहद दरियादिल इंसान रतन टाटा का 28 दिसंबर 1937 को उनका जन्म हुआ था। वे साल 1991 से 2012 तक टाटा ग्रुप के चेयरमैन रहे और इस दौरान उन्होंने बिजनेस सेक्टर में कई कीर्तिमान स्थापित करते हुए देश के सबसे पुराने कारोबारी घरानों में से एक टाटा समूह को बुलंदियों तक पहुंचाया। उन्होंने टाटा संस को नमक से लेकर सॉफ्टवेयर तक बनाने वाली कंपनी बनाया। उनके नेतृत्व में टाटा समूह ने कई बड़ी कंपनियों का अधिग्रहण किया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *