PM Modi Darbhanga Visit Update: दरभंगा, 11 नवम्बर 2024 :- प्रधानमंत्री 13 नवंबर को उत्तर बिहार की कई योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करने दरभंगा पहुंच रहे हैं। वे दरभंगा के शोभन में एम्स का शिलान्यास करेंगे। वहीं से दरभंगा बाईपास रेलवे लाइन का लोकार्पण करेंगे। मालूम हो कि 389 करोड़ की लागत से यह रेललाइन तैयार हुई है। लोकार्पण होने के बाद ट्रेनों का परिचालन शुरू हो जाएगा। इसके अलावा पीएम वीडियो कांफ्रेंसिंग से ही समस्तीपुर जंक्शन पर प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का लोकार्पण करेंगे।

PM Modi Darbhanga Visit Update: क्या रहेगा दरभंगा का ट्रैफिक प्लान

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 13 नवम्बर 2024 को दरभंगा जिला अन्तर्गत शोभन में एम्स के शिलान्यास हेतु आगमन के अवसर पर दरभंगा शहर के लिए ट्रैफिक / पार्किंग प्लान में बदलाव किया गया है जो निम्न है

  • 12 नवम्बर 2024 की रात्रि 12:00 बजे से 13 नवम्बर 2024 को 03:00 बजे अपराह्न तक शोभन मोड़ से बाईपास होते हुए दरभंगा शहर में बड़ी / व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश पूर्णतः बन्द रहेगा।
  • साथ ही 13 नवम्बर 2024 को सुबह 06:00 बजे से दिन के 03:00 बजे तक दो पहिया/चार पहिया वाहन दिल्ली मोड़ से होकर दरभंगा शहर में प्रवेश करेंगे। (शोभन मोड़ बाईपास पूर्णतः बन्द रहेगा)। सभास्थल तक आने वाले वाहनों को ही शोभन मोड़ से बाईपास होते हुए सभास्थल तक जाने की अनुमति दी जाएगी।
  • वैसा वाहन जो शोभन मोड़ से बाईपास होते हुए सभास्थल तक आऐंगें वे सभास्थल से लगभग 01 कि०मी० पहले सड़क के दाहिने तरफ बनाए गये वृहत पार्किंग नम्बर-01 में वाहन पार्क करेंगे एवं पैदल सभास्थल तक जाऐंगें।
  • अनुमंडल पदाधिकारी दरभंगा सदर ने कहा कि पार्किंग नं0-01 के आगे बने ड्रॉप गेट से सिर्फ VV।P वाहन प्रवेश करेगें एवं सभास्थल से करीब 500 मीटर पहले बने पार्किंग नं0-02 में गाड़ी पार्क कर सभास्थल तक पैदल जाएँगे।
  • एकमी मोड़ होकर सभास्थल तक जानेवाले बड़े वाहन सभास्थल से करीब 01 कि०मी० पहले बने पार्किंग नं0-04 में वाहन पार्क करेंगें एवं छोटे वाहन पार्किंग नं0-03 में वाहन को पार्क करेंगें एवं पैदल सभास्थल तक जाऐंगे।
  • एकमी मोड़ से सभास्थल तक जाने वाले VVIP वाहन सभास्थल से करीब 500 मीटर आगे बने पार्किंग नं0-02 में गाड़ी पार्क करेंगें एवं सभास्थल तक पैदल जाएँगें।
  • एकमी मोड़ से वाईपास होते हुए एन०एच० तक जाने वाले वाहन दिल्ली मोड़ होते हुए या विशनपुर होते हुए एन०एच० तक जाऐंगें।
  • प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर (आपातकालीन परिस्थिति में कुछ देर के लिए) एन०एच० पर कंशी मोड़ (शोभन मोड़ के आगे) से लेकर लक्ष्मी मार्बल (मखाना अनुसंधान केन्द्र के आगे) तक एक ही लेन चालू रहेगा।
  • हाजमा चौक से एकमी घाट की ओर सिर्फ वहीं वाहन जायेगें जिन्हे या तो सभास्थल तक जाना है या विशनपुर की ओर जाना है।

यह भी पढ़ें: Foundation Stone of Darbhanga AIIMS: बिहारवासियों के लिए बड़ी सौगात, दरभंगा एम्स का शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी, जानिये पूरा डिटेल

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *