आप अगर कार चलाना सीख रह हैं या सिखने का प्लान बना रहे हैं तो कुछ बातों का आपको जरूर ध्यान रखना चाहिए। आज हम आपको कुछ ऐसे ही टिप्स बताएंगे जो कि आपको सुरखित ड्राइविंग सीखने में मदद कर सकती है।
ट्रैफिक नियमों का पालन जरुर करें
कार चलाना सीखते वक्त ट्रैफिक नियमों की पूरी और सही जानकारी होना बहुत जरूरी है। ट्रैफिक नियमों के पालन करने से ही आप सुरक्षित गाड़ी चलाना सिख पाएंगे।
ड्राइविंग प्रशिक्षक की सलाह जरुर मानें
कार चलाना सीखते वक्त शुरुआती दौर में प्रशिक्षक की सलाह और सुझावों का पूरी तरह पालन करें। उनकी अनुभव आधारित सीख आपको बेहतर ड्राइवर बनने में मदद करेगी।
स्पीड नियंत्रण का रखे ख्याल
शुरुआती दौर में धीमी गति से गाड़ी चलाना शुरू करें और धीरे-धीरे अपनी गति को बढ़ाएं। कार कोअचानक तेज या धीमा न करें। भीड़भाड़ वाले इलाकों और मोड़ों पर स्पीड को धीमा और नियंत्रित रखें।
ड्राइविंग के वक्त नजरें सड़क पर केंद्रित रखें
आप जब कार चलाना सिख रहे हों तो निगाहें सिर्फ सड़क पर होनी चाहिए। ड्राइविंग करते समय फोन का इस्तेमाल बिल्कुल न करें। गाड़ी चलाने वाले का ध्यान सिर्फ गाड़ी चलाने पर होना चाहिए। शुरूआती दौर में कार में बैठे लोगों से बातचीत करने से भी बचना चाहिए।
